Page Loader
'मेरे हस्बैंड की बीवी' रिव्यू: अर्जुन कपूर-रकुल प्रीत और भूमि पेडनेकर की तिकड़ी ने किया कमाल
अर्जुन, रकुल और भूमि पेडनेकर की तिकड़ी ने किया कमाल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@arjunkapoor)

'मेरे हस्बैंड की बीवी' रिव्यू: अर्जुन कपूर-रकुल प्रीत और भूमि पेडनेकर की तिकड़ी ने किया कमाल

Feb 21, 2025
01:52 pm

क्या है खबर?

काफी समय से फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' चर्चा में है। फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसमें पहली बार अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की तिकड़ी नजर आ रही है। यह फिल्म आज यानी 21 फरवरी को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटा चुकी है। फिल्म की समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अधिकांश प्रतिक्रियाएं सकारात्मक हैं। आइए जानते हैं क्या कह रही है जनता।

कहानी

2 पत्नियों के बीच फंसे अर्जुन 

पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी और वाशु भगनानी हैं। मुदस्सर ने इसके निर्देशन की कमान संभाली है, जिन्हें 'पति पत्नी और वो' के लिए जाना-जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि भूमि, अर्जुन की पूर्व पत्नी थीं, लेकिन किसी बीमारी के कारण उनकी याददाश्त चली जाती है। ठीक होने के बाद वह पुरानी चीजों को ताजा समझती है। लिहाजा अर्जुन और उनकी होने वाली पत्नी रकुल के बीच मतभेद हो जाते हैं।

अदाकारी

अर्जुन की तारीफ कर रहे दर्शक

फिल्म में अर्जुन-रकुल और भूमि से लोग बेहद प्रभावित हैं। प्रशंसक तीनों की अदाकारी के मुरीद हो गए हैं। एक ने कहा, "फिल्म का ट्रेलर मुझे वाहियात लगा था, लेकिन फिल्म अच्छी है। रकुल की एक्टिंग बहुत बढ़िया है। भूमि का काम भी शानदार है। अर्जुन की एक्टिंग भी अच्छी है। उन्होंने खुद पर काम किया है।" एक लिखते हैं, 'अर्जुन ने अपनी सर्वश्रेष्ठ कॉमिक टाइमिंग दी है। भूमि और रकुल ने मसाला और हंसी का तड़का लगाया है!'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

कहानी 

कहानी को लेकर क्या बोले लोग? 

कुछ लोग फिल्म के फर्स्ट हाफ की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ को दूसरा भाग पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'फर्स्ट हाफ ठीक-ठाक है, यह सोचकर आप सिनेमाघर से चले मत जाना। दूसरा भाग पैसा वसूल है। अर्जुन और रकुल की नोक-झोंक बहुत बढ़िया है।' एक अन्य लिखते हैं, 'देखने बैठे टाइमपास के लिए, लेकिन मूवी ने कब एंगेज कर लिया पता ही नहीं चला! लेखन मजबूत है, प्रदर्शन ठोस है और कहानी मस्त।'

ट्विटर पोस्ट

सीट पर बैठे रहने के लिए मजबूर करती है फिल्म 

निर्देशक

ऐसी फिल्में बनती रहनी चाहिए

प्रशंसक फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज की भी तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'मेरे हस्बैंड की बीवी एक ऐसी बॉलीवुड फिल्म है, जिसकी हमें और भी जरूरत है। मुदस्सर अजीज ने अच्छी फिल्म बनाई है। अभिनय भी जबरदस्त है। बस कहानी और किरदार ही मनोरंजन के लिए काफी है।' एक यूजर ने फिल्म के क्लाइमैक्स की तारीफ करते हुए लिखा, 'यह फिल्म आपको पूरे वक्त सीट पर बैठे रहने के लिए मजबूर करती है।'

जानकारी

हर्ष गुजराल की पहली फिल्म

हर्ष गुजराल इस फिल्म में अजुर्न के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं। खास बात यह है कि यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। उनकी अदाकारी की भी खूब तारीफ हो रही है। एक ने लिखा, 'हर्ष शानदार हैं, उनकी कॉमिक टाइमिंग अच्छी है।'