Page Loader
कौन हैं निकिता लूथर, जिन्होंने उर्फी जावेद के साथ जीता 'द ट्रेटर्स' का खिताब?
निकिता लूथर के बारे में जानिए (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@nikitaluther)

कौन हैं निकिता लूथर, जिन्होंने उर्फी जावेद के साथ जीता 'द ट्रेटर्स' का खिताब?

Jul 04, 2025
11:08 am

क्या है खबर?

करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' को अपना विजेता मिल गया है। इस शो का खिताब उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने अपने नाम किया। ट्रॉफी के साथ दोनों विजेताओं को 70 लाख 5 हजार रुपये इनाम के तौर पर मिले हैं। उर्फी और निकिता गद्दारों को बेनकाब करने और उन्हें मात देने में कामयाब हुईं। दोनों ने खुद को कई हफ्तों तक धोखेबाजी के जाल से बचाया। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर निकिता कौन हैं।

परिचय

दिल्ली की रहने वाली हैं निकिता

निकिता पेशे से एक पोकर खिलाड़ी हैं। वह दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका जन्म 17 जनवरी, 1991 को एक सैन्य परिवार में हुआ था। 34 वर्षीय निकिता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई संस्कृति स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही फाइनेंस और मार्केटिंग में डिग्री हासिल की। हालांकि, निकिता को बचपन से ही पोकर खेलना काफी पसंद था। वह पोकर में कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्रस जीत चुकी हैं। दुनियाभर में उन्होंने खूब नाम कमाया है।

उपलब्धियां

'गेम ऑफ गोल्ड' का हिस्सा रही हैं निकिता

निकिता ने इंडियन पोकर चैंपियनशिप जीकर पोकर खिलाड़ी के रूप में अपना पहला खिताब हासिल किया था। साल 2017 में उन्होंने मकाऊ पोकर कप टीम इवेंट जीता था और इसी साल उन्होंने अरिया पोकर क्लासिक मेन इवेंट में 5वां स्थान हासिल किया। इतना ही नहीं, निकिता ने साल 2018 में 'द वर्ल्ड सीरीज ऑफ पोकर' (WSOP) में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बता दें, निकिता पोकर रियलिटी शो 'गेम ऑफ गोल्ड' के पहले सीजन में भी नजर आ चुकी हैं।