Page Loader
कौन हैं रिद्धिमा कपूर के पति और रणबीर कपूर के जीजा भरत सहानी? जानिए उनकी कमाई
कौन हैं रिद्धिमा कपूर सहानी के पति?

कौन हैं रिद्धिमा कपूर के पति और रणबीर कपूर के जीजा भरत सहानी? जानिए उनकी कमाई

Oct 21, 2024
01:03 pm

क्या है खबर?

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उन्होंने वेब सीरीज 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा है, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। रिद्धिमा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने साल 2006 में व्यवसायी भरत साहनी से शादी की थी। आइए बताते हैं वो कौन हैं।

परिचय

सफल व्यवसायी हैं भरत

भरत एक सफल व्यवसायी हैं। वह वर्तमान में वेयरवेल के प्रबंध निदेशक हैं। भरत की कंपनी सालाना 252 करोड़ रुपये कमाती है। वह साल 2002 से इस कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। भरत का जन्म 27 सितंबर, 1984 को दिल्ली में हुआ था। वह 40 साल के हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के वसंत विहार के मॉडर्न स्कूल से की है। इसके अलावा उन्होंने सेंट मैरी कॉलेज ऑफ कैलिफोर्निया से फाइनेंस एंड मार्केटिंग की डिग्नी हासिल की है।

रिद्धिमा और भरत

एक बेटी के माता-पिता हैं रिद्धिमा और भरत

रिद्धिमा और भरत ने 5 साल तक एक-दूजे को डेट करने के बाद साल 2006 में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों ने साल 2011 में अपनी बेटी का दुनिया में स्वागत किया था, जिसका नाम समारा है और वह 13 साल की हैं। भरत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। बता दें भरत अपनी बेटी समारा और पत्नी रिद्धिमा के साथ साउथ दिल्ली के एक आलीशान घर में रहते हैं।