
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जुगनुमा' का ऐलान, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी पिछली बार फिल्म 'डिस्पैच' में नजर आए थे। हालांकि, उनकी यह फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतरी। अब मनोज की नई फिल्म 'जुगनुमा' का ऐलान हो गया है, जिसके निर्देशन की कमान राम रेड्डी ने संभाली है। इस फिल्म को अंग्रेजी में 'द फैबल' के नाम से रिलीज किया जाएगा। गुनीत मोंगा कपूर और अनुराग कश्यप इस फिल्म में कार्यकारी निर्माता के रूप में शामिल हुए हैं।
जुगनुमा
12 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
'जुगनुमा' में मनोज के अलावा दीपक डोबरियाल, प्रियंका बोस और तिलोतमा शोम जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म से मनोज की पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। 'जुगनुमा' की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठ गया है। यब फिल्म 12 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना शांतनु माहेश्वरी की 'लव इन वियतनाम' और दिव्या खोसला कुमार की 'एक चुतर नार' से होने वाला है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पहला पोस्टर
GUNEET MONGA KAPOOR - ANURAG KASHYAP TO PRESENT MANOJ BAJPAYEE'S 'JUGNUMA' – 12 SEPT 2025 RELEASE... After winning acclaim at international film festivals, #Jugnuma [#English title: #TheFable] is set to release in theatres across #India on 12 Sept 2025.#AcademyAward winner… pic.twitter.com/4iD63r0K2p
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 25, 2025