Page Loader
मनोज बाजपेयी की 'जोरम' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये 
'जोरम' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bajpayee.manoj)

मनोज बाजपेयी की 'जोरम' पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये 

Dec 08, 2023
02:03 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी पिछले लंबे वक्त से अपनी फिल्म 'जोरम' को लेकर चर्चा में हैं। दर्शक भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है। दरअसल, आखिरकार लंबे इंतजार के बाद 'जोरम' 8 दिसंबर (शुक्रवार) को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटा चुकी है। फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। आइए जानते हैं 'जोरम' की पहले दिन की कमाई।

बॉक्स ऑफिस

वीकेंड पर बढ़ सकती है फिल्म की कमाई

मनोज की 'जोरम' अपनी रिलीज के पहले दिन (शुक्रवार) 1 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। हालांकि, वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। टिकट खिड़की पर 'जोरम' का सीधा सामना रणबीर कपूर की 'एनिमल' और विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होने वाला है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि तीनों फिल्मों में से कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करती है।

जोरम

क्या है फिल्म की कहानी?

'जोरम' में मनोज के अलावा तनिष्ठा चटर्जी और राजश्री देशपांडे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। इसका निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। यह फिल्म एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। 'जोरम' एक विस्थापित पिता की कहानी है, जो अपनी बच्ची के साथ अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो अपने अतीत और वर्तमान के बीच फंसा हुआ है।

जानकारी

इन अंतरराष्ट्रीय समारोहों में प्रदर्शित हुई फिल्म 

'जोरम' सिडनी फिल्म फेस्टिवल, बुसान फिल्म फेस्टिवल, डरबन फिल्म फेस्टिवल, एडिनबर्ग फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की जा चुकी है। डरबन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म के लिए मनोज को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी दिया गया था। पीयूष पुती ने सर्वश्रेष्ठ सिनेमाटोग्राफर का पुरस्कार जीता था।