मनोज बाजपेयी की 'जोरम' ने अमेजन प्राइम वीडियो पर दी दस्तक
क्या है खबर?
मनोज बाजपेयी को इन दिनों कोंकणा सेन शर्मा के साथ 'किलर सूप' में देखा जा रहा है। यह फिल्म 11 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
इससे पहले मनोज को फिल्म 'जोरम' में देखा गया था, जो पिछले साल 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई थी।
बेहतरीन कहानी और कलाकारों की उम्दा अदाकारी के बावजूद फिल्म को दर्शक नसीब नहीं हुए।
सिनेमाघरों में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद अब 'जोरम' ने अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दी है।
जोरम
OTT पर रेंट पर उपलब्ध है 'जोरम'
जी स्टूडियो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल 'जोरम' का पोस्टर साझा करते हुए फिल्म की स्ट्रीमिंग की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'आपकी पसंदीदा सर्वाइवल थ्रिलर अब अमेजन प्राइम पर आ गई है। अब आप किस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'
मनोज ने लिखा, 'जोरम आज अमेजन पर रिलीज हो गई। इस फिल्म को देखें और इसका प्रचार करें।'
'जोरम' OTT पर रेंट पर उपलब्ध है। प्राइम वीडियो पर 199 रुपये में यह फिल्म आप रेंट पर ले सकते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्वीट
JORAM released today on Amazon! Watch it and spread the word ! https://t.co/dExR5ACdpZ
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) February 2, 2024