LOADING...
मनोज बाजपेयी ने शाहरुख खान के साथ काम करने से किया था इनकार, जानिए दिलचस्प किस्सा 
मनोज बाजपेयी ने ठुकराई शाहरुख खान की यह ब्लॉकबस्टर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bajpayee.manoj)

मनोज बाजपेयी ने शाहरुख खान के साथ काम करने से किया था इनकार, जानिए दिलचस्प किस्सा 

Apr 23, 2025
11:31 am

क्या है खबर?

मनोज बाजपेयी आज यानी 23 अप्रैल को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से हर बार पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी है। विलेन से लेकर कॉमेडी और गंभीर किरदारों से उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। मनोज ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'द्रोहकाल' से की थी। हालांकि, उन्हें पहचान 'सत्या' (1998) से मिली। क्या आप जानते हैं मनोज ने एक बार शाहरुख खान के साथ काम करने से इनकार कर दिया था?

किस्सा

भंसाली ने ठुकरा दी थी 'देवदास'

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवदास' बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक है। शाहरुख, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया। भंसाली ने चुन्नीलाल की भूमिका के लिए जैकी से पहले मनोज से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने बिना सोचे समझे इस फिल्म का प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसका खुलासा खुद मनोज ने एक इंटरव्यू में किया था।

देवदास

मुझे पछतावा है- मनोज

मनोज को शाहरुख की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म नकारने का पछतावा है। एक इंटरव्यू में मनोज ने कहा था, "हां, मुझे 'देवदास' में चुन्नीलाल की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन मैंने तुरंत मना कर दिया। वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई, मुझे इसे नकारने का पछतावा है। मैं अपने थिएटर के दिनों से ही 'देवदास' का किरदार निभाना चाहता था। बाद में मैंने यह बात भंसाली से भी कही थी।" यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।