Page Loader
मनोज बाजपेयी ने 54 साल की उम्र में दिखाए 6-पैक एब्स, तस्वीर हो रही वायरल 
मनोज बाजपेयी ने दिखाए सिक्स-पैक एब्स (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bajpayee.manoj)

मनोज बाजपेयी ने 54 साल की उम्र में दिखाए 6-पैक एब्स, तस्वीर हो रही वायरल 

Jan 01, 2024
03:59 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता मनोज बाजपेयी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। नए साल की शुरुआत में मनोज ने प्रशंसकों को अपना नया अवतार दिखाया है। सामने आई तस्वीर में मनोज अपने 6-पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसके साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।

मनोज

नया साल, नया लुक- मनोज 

मनोज ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'नया साल, नया लुक। देखो डिलिसियस सूप का मेरे पे असर। एकदम किलर लुक है ना? बता दें, मनोज इन दिनों अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'किलर सूप' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सीरीज में नासिर, सयाजी शिंदे और लाल सहित कई शानदार कलाकार भी हैं। 'किलर सूप' का प्रीमियर 11 जनवरी को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर