NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मनीष पॉल ने नाम में जोड़ा 'e' तो बदली किस्मत, कही यह बात
    मनीष पॉल ने नाम में जोड़ा 'e' तो बदली किस्मत, कही यह बात
    1/5
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    मनीष पॉल ने नाम में जोड़ा 'e' तो बदली किस्मत, कही यह बात

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Mar 16, 2023
    12:28 pm
    मनीष पॉल ने नाम में जोड़ा 'e' तो बदली किस्मत, कही यह बात
    मनीष पॉल ने सुनाया अपने नाम का किस्सा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@manieshpaul)

    मनीष पॉल टीवी के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा टीवी होस्ट में से एक हैं। वह कई रिएलिटी शो और अवॉर्ड समारोह होस्ट कर चुके हैं। प्रशसंक होस्टिंग के दौरान उनकी कॉमेडी के कायल है। अब मनीष ने अपने बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया है। मनीष ने एक न्यूमरोलॉजिस्ट (अंक विशेषज्ञ) के कहने पर अपने नाम की स्पेलिंग बदली थी। अपने हालिया पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि इसके बाद उनके करियर में काफी बदलाव आया।

    2/5

    न्यूमरोलॉजिस्ट ने दी थी सलाह

    मनीष के पॉडकॉस्ट में अभिनेत्री कुब्रा सेठ मेहमान बनकर आई थीं। कुब्रा ने मनीष से उनके नाम की स्पेलिंग बदलने का किस्सा पूछा। कुब्रा खुद भी अपने नाम में दो 'b' (Kubbra) लगाती हैं। मनीष ने खुलासा किया कि उन्हें फ्लाइट में न्यूमरोलॉजिस्ट संजय जुमानी मिले थे। उन्होंने उनसे उनके नाम में एक 'e' लगाने के लिए कहा था। मनीष शुरुआत में तो इससे हिचकिचा रहे थे, लेकिन फिर इसे आजमाने के लिए राजी हो गए।

    3/5

    इससे चीजें तो बदली हैं- मनीष

    मनीष ने याद किया, "उन्होंने कहा था, 'मैं ज्यादा बदलने को नहीं कहूंगा, बस एक 'e' जोड़ दीजिए। तो इसे या तो 'Maniesh' कर सकते हैं, या फिर 'Maneesh' कर सकते हैं। मैंने इसे 'Maniesh' कर दिया क्योंकि मुझे लगा 'i' जरूरी था।" मनीष ने आगे कहा, "नाम में एक 'e' जोड़ने से चीजें बदल गईं। इससे चीजें बदलती तो हैं, लेकिन ये कैसे काम करता है, यह मैं नहीं जानता हूं।"

    4/5

    मनीष ने अपने करियर की शुरुआत बतौर RJ की थी। 

    मनीष ने अपने करियर की शुरुआत बतौर RJ (रेडिओ जॉकी) की थी। इसके बाद वह कुछ टीवी धारावाहिकों में नजर आए, लेकिन यहां उनकी किस्मत नहीं चमकी और उन्होंने धारावाहिक करने छोड़ दिए। इसके बाद उन्होंने होस्टिंग में हाथ आजमाया, जिसने उन्हें पहचान दिलाई। मनीष 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर', 'इंडियन आइडल', 'झलक दिखला जा', 'नच बलिए' जैसे शो होस्ट कर चुके हैं। मनीष 'मिकी वायरस' और 'तीस मार खां' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

    5/5

    इन सितारों ने भी बदले नाम 

    बॉलीवुड के कई सितारे न्यूमरोलॉजी में विश्वास रखते हैं और मानते हैं कि इससे फर्क पड़ता है। मनीष के अलावा आयुष्मान खुराना अपने नाम में अतिरिक्त 'n', राजकुमार राव 'm' जोड़ चुके हैं। दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने भी अपने नाम में 'r' जोड़ा था। रानी मुखर्जी और करिश्मा कपूर जैसी अभिनेत्रियों ने न्यूमरोलॉजिस्ट की सलाह पर अपने नाम से 'h' हटाया था। अजय देवगन ने भी अपने नाम से एक 'a' कम किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मनीष पॉल
    बॉलीवुड समाचार

    मनीष पॉल

    'जुग जुग जियो' का दूसरा भाग बनेगा, फिल्ममेकर राज मेहता ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    मनीष पॉल की 'रफूचक्कर' इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, तारीख से भी उठा पर्दा  जियो सिनेमा
    मनीष पॉल की 'रफूचक्कर' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब और कहां रिलीज होगी फिल्म जियो सिनेमा
    मनीष पॉल की 'रफूचक्कर' का ट्रेलर जारी, जियो सिनेमा पर रिलीज होगी वेब सीरीज  जियो सिनेमा

    बॉलीवुड समाचार

    अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे कौन हैं, जिनकी होने जा रही शादी? अनन्या पांडे
    जन्मदिन विशेष: राजपाल यादव हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक  जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: राजपाल यादव के 5 किरदार, जिन्होंने दर्शकों को किया लोटपोट  राजपाल यादव
    कंगना रनौत ने पूरी की 'चंद्रमुखी 2' की शूटिंग, राघव लॉरेंस के लिए कही ये बात कंगना रनौत
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023