Page Loader
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीरें 
मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीरें 

Jun 26, 2023
03:59 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर 26 जून (आज) को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अब अभिनेता की कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मलाइका ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अर्जुन की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे सनशाइन, मेरे विचारक, मेरे नासमझ, मेरे शॉपहॉलिक, मेरे हैंडसम।'

मलाइक

काफी समय से साथ हैं अर्जुन-मलाइका 

मलाइका-अर्जुन पिछले काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। मलाइका 49 साल की हैं, वहीं अर्जुन 38 के हैं। अभिनेत्री खुद से 11 साल छोटे अभिनेता को डेट कर रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। गौरतलब है कि मलाइका तलाकशुदा हैं, उन्होंने 12 दिसंबर, 1998 में अभिनेता अरबाज खान के साथ सात फेरे लिए थे। हालांकि, 2017 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे। उनका एक बेटा भी है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें