Page Loader
मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में दी अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई, साझा किया वीडियो 
मलाइका अरोड़ा ने साझा किया अर्जुन कपूर का वीडियो

मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में दी अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई, साझा किया वीडियो 

Jun 26, 2025
01:30 pm

क्या है खबर?

अभिनेता अर्जुन कपूर 26 जून को 40 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। दरअसल, मलाइका ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह कूदते नजर आ रहे हैं। वह सफेद रंग की शर्ट और काली पैंट पहने दिख रहे हैं। इसके साथ मलाइका ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो अर्जुन कपूर।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

डेट

अर्जुन और मलाइका को हो चुका है ब्रेकअप

बता दें कि अर्जुन और मलाइका की राहें बीते साल जुदा हो गई थीं। लंबे समय तक एक-दूजे के डेट करने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। अरबाज खान से अलग होने के बाद से ही मलाइका, अर्जुन को डेट कर रही थीं। मलाइका और अर्जुन ने साल 2019 में अपने अफेयर को सार्वजनिक किया था। हालांकि, अब दोनों अलग हो गए हैं। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।