Page Loader
अर्जुन कपूर के सामने जमकर नाचीं मलाइका अरोड़ा, अभिनेता बोले- मेरी बोलती बंद हो चुकी है
अर्जुन कपूर के सामने जमकर नाचीं मलाइका अरोड़ा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@malaikaaroraofficial)

अर्जुन कपूर के सामने जमकर नाचीं मलाइका अरोड़ा, अभिनेता बोले- मेरी बोलती बंद हो चुकी है

Feb 14, 2025
01:27 pm

क्या है खबर?

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की राहें बीते साल जुदा हो गई थीं। लंबे समय तक एक-दूजे के डेट करने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। अब ब्रेकअप के बाद मलाइका और अर्जुन एक बार फिर एक साथ नजर आए। दरअसल, अर्जुन हाल ही में शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर' में पहुंचे। इस शो में मलाइका, रेमो डिसूजा और गीता जज हैं। इस दौरान मलाइका ने शो के प्रतियोगियों के साथ मंच पर डांस भी किया।

वीडियो

'छैया-छैया' और 'मुन्नी बदनाम' पर थिरकीं मलाइका

मलाइका का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रतियोगियों के साथ 'छैया-छैया' और 'मुन्नी बदनाम' गाने पर डांस कर रही हैं। जब मलाइका के डांस के बारे में अर्जुन से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरी बोलती बंद हो चुकी है बरसों से, मैं अभी भी चुप रहना चाहता हूं, लेकिन मैं ये कहना चाहूंगा, मुझे अपने सारे पसंदीदा गाने सुनने का मौका मिला। मलाइका आपको पता है कि मुझे ये सभी गाने कितने पसंद हैं।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

आगामी फिल्म

'मेरे हस्बैंड की बीवी' को लेकर चर्चा में हैं अर्जुन

काम के मोर्चे पर बात करें तो अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसमें वह भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे। वे फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। यह फिल्म 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। हर्ष गुजराल इस फिल्म में अजुर्न के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं। 'मेरे हसबैंड की बीवी' की कहानी प्रेम त्रिकोण पर आधारित होगी।