Page Loader
अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप की खबरों पर लगाई मुहर, साझा किया पोस्ट 
मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप की खबरों पर लगाई मुहर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@malaikaaroraofficial)

अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप की खबरों पर लगाई मुहर, साझा किया पोस्ट 

Nov 25, 2024
01:56 pm

क्या है खबर?

पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, हाल ही में अर्जुन कपूर ने बताया था कि उनका मलाइका से ब्रेकअप हो गया है और फिलहाल वे सिंगल हैं। अर्जुन के बाद अब मलाइका ने अभिनेता के साथ अपने ब्रेकअप की खबरों पर मुहर लगा दी है। मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि उनका ब्रेकअप हो गया है और वह सिंंगल हैं।

पोस्ट

फिलहाल सिंगल हैं मलाइका

मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजेदार पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा, 'अभी मेरा स्टेटस क्या है?' पोस्ट में 3 विकल्प लिखे हैं- रिलेशनशिप, सिंगल, हेहेहे। मलाइका ने इस पोस्ट पर हेहेहे पर टिक किया हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो गया है। बता दें कि मलाइका और अर्जुन ने साल 2019 में अपने अफेयर को सार्वजनिक किया था। हालांकि, अब दोनों अलग हो गए हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट