Page Loader
#AskSRK: 'जवान' में अरिजीत का गाना, घुटनों का हाल; शाहरुख खान ने दी ये जानकारियां
#AskSRK में शाहरुख खान ने क्या-क्या बताया?

#AskSRK: 'जवान' में अरिजीत का गाना, घुटनों का हाल; शाहरुख खान ने दी ये जानकारियां

Jul 13, 2023
02:18 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान ने 'पठान' के प्रमोशन के लिए '#AskSRK' के कई सेशन किए थे। '#AskSRK' के जरिए प्रशंसकों को सीधा शाहरुख से अपने सवाल पूछने का मौका मिलता है। यही वजह है कि प्रशंसक इसका इंतजार करते हैं। उनके प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। 'जवान' के प्रीव्यू वीडियो के बाद शाहरुख इस सेशन के साथ फिर आ गए हैं। गुरुवार को वह ट्विटर पर फिर से प्रशंसकों से रूबरू हुए। शाहरुख के कुछ जवाबों ने लोगों का खास ध्यान खींचा।

गाना 

'जवान' में अरिजीत सिंह का गाना

'जवान' के प्रीव्यू वीडियो के बाद अब दर्शक फिल्म के ट्रेलर और गानों का इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख ने #AskSRK के दौरान इन गानों की जानकारी दी। एक प्रशंसक ने पूछा कि क्या फिल्म में अरिजीत सिंह का गाना होगा। इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, 'जहां मैं वहां अरिजीत दादा तो होंगे ही ना।' गाने को फराह खान और वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है। 'पठान' में अरिजीत का गाना 'झूमे जो पठान' काफी पसंद किया गया था।

तैयारी 

शाहरुख ने देखी इन कलाकारों की फिल्में

एक प्रशंसक ने शाहरुख से उनकी भूमिका की तैयारी के बारे में पूछा। शाहरुख ने बताया कि उन्होंने एटली की बहुत सारी फिल्में देखी थीं। उन्होंने विजय, अल्लू अर्जुन, रजनीकांत, यश और अन्य सितारों की कई फिल्में देखीं, जिससे वह उस दुनिया के भाव समझ सकें, जो फिल्म में दिखाई जानी है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एटली काफी कूल हैं और नयनतारा बेहद प्यारी हैं।

परिवार 

पत्नी और बेटे को क्या अच्छा लगा?

सेशन में शाहरुख ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटे को प्रीव्यू में सबसे अच्छा क्या लगा। शाहरुख ने बताया कि गौरी खान को फिल्म की यह बात पसंद आई कि इसमें बहुत-सी ताकतवर महिलाओं को दिखाया गया है। बेटे अबराम की बात करें तो उसे अनिरुद्ध का बनाया हुआ टाइटल म्यूजिक बहुत पसंद है। खासकर, विसल (सीटी) वाला हिस्सा। उन्होंने यह भी बताया कि वीडियो में 'बेकरार करके हमें' गाने का आइडिया एटली का था।

सेहत

घुटनों में दर्द है पर टेकने की नौबत नहीं- शाहरुख

एक प्रशंसक ने उनसे उनके घुटनों के बारे में पूछा। इस पर शाहरुख ने जवाब दिया कि वे हमेशा दर्द करते रहते हैं, लेकिन अभी घुटने टेकने की नौबत से बहुत दूर हैं। बता दें कि 2016 में शाहरुख ने अपने घुटनों की सर्जरी कराई थी। उनकी यह सर्जरी काफी सुर्खियों में रही थी। शूटिंग के दौरान लगी चोटों के बारे में शाहरुख ने लिखा, 'जब तक दिल पर चोट न लगे, सब चलता है।'

ट्विटर पोस्ट

आखिर में जारी किए पोस्टर