माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने संग 'तुमसे मिलकर' गाने पर किया डांस, देखें वीडियो
क्या है खबर?
दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों रियलिटी शो 'डांस दीवाने 4' में जज की कुर्सी संभाल रही हैं।
इस सफर में अभिनेता सुनील शेट्टी उनका साथ दे रहे हैं, वहीं कॉमेडियन भारती सिंह इस शो की मेजबानी कर रही हैं।
'डांस दीवाने 4' का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो 'माधुरी दीक्षित जन्मदिन स्पेशल' है।
माधुरी का 57वां जन्मदिन मनाने के लिए उनके पति श्रीराम नेने 'डांस दीवाने 4' में आएंगे। अभिनेत्री 15 मई, 2024 को अपना जन्मदिन मनाएंगी।
प्रोमो
कहां और कब होता है 'डांस दीवाने 4' का प्रीमियर?
प्रोमो वीडियो में माधुरी को अपने पति नेने के साथ 'तुमसे मिलकर' गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। भारती ने भी नेने के साथ खूब मस्ती की।
कलर्स टीवी ने प्रोमो साझा करते हुए लिखा, 'माधुरी के जन्मदिन स्पेशल एपिसोड में आए उनके पति डांस के मंच पर, जहां हुई उनकी खास मेहमान नवाजी।'
'डांस दीवाने 4' का प्रीमियर हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, केवल कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर होता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Madhuri's birthday special episode mein aaye unke husband dance ke manch par, jaha hui unki khaas mehmaan nawaazi. 🤩
— ColorsTV (@ColorsTV) May 7, 2024
Dekhiye #DanceDeewane, har Sat-Sun raat 9:30 baje, sirf #Colors aur @JioCinema par.@MadhuriDixit @sunielvshetty @bharti_lalli@DoctorNene pic.twitter.com/tYJthUEv99