Loading...
सामंथा रुथ प्रभु की 100 करोड़ी फिल्म 'मां इंटी बंगारम' OTT पर हिंदी में हुई रिलीज
'मां इंटी बंगारम' को OTT पर रिलीज हुई

सामंथा रुथ प्रभु की 100 करोड़ी फिल्म 'मां इंटी बंगारम' OTT पर हिंदी में हुई रिलीज

Aug 14, 2026
06:55 pm

क्या है खबर?

सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन ड्रामा फिल्म 'मां इंटी बंगारम' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। यही नहीं, इसने तेलुगु सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्मों की सूची में कब्जा जमाया और अब हिंदी भाषा के साथ आ चुकी है। हिंदी पट्‌टी के दर्शक, जो इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो इसे OTT पर घर बैठे देख सकते हैं।

स्ट्रीमिंग

जानिए कहां रिलीज हुई है 'मां इंटी बंगारम'

मूल रूप से तेलुगु भाषा वाली 'मां इंटी बंगारम' का हिंदी संस्करण सोनी लिव पर स्ट्रीम हुआ है।

प्लेटफाॅर्म ने पोस्ट के साथ रिलीज का ऐलान करते हुए लिखा, 'एक परिवार.. एक राज.. और एक बंगाराम बहू, जो सब बदल देगी। एक्शन क्वीन सामंथा की 'मां इंटी बंगारम' (हिंदी) अब सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है।'

बी वी नंदिनी रेड्डी द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में गुलशन देवैया और दिगंत मंचले भी अहम किरदारों में मौजूद हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT