Page Loader
लोकसभा चुनाव 2024: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने डाला वोट, सामने आया वीडियो 
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने डाला वोट, वीडियो वायरल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@riteishd)

लोकसभा चुनाव 2024: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने डाला वोट, सामने आया वीडियो 

May 07, 2024
03:14 pm

क्या है खबर?

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है।

हाल ही में दोनों सितारे लोकसभा चुनाव 2024 में अपना वोट डालने के लिए महाराष्ट्र के लातूर में मतदान केंद्र पहुंचे, जहां से रितेश और जेनेलिया का एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को 94 लोकसभा क्षेत्रों में हो रहा है। इसमें 10 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

बयान

सभी लोग अपने घरों से निकलें और वोट डालें- रितेश

जेनेलिया-रितेश ने वोट देने के बाद पोलिंग बूथ के बाहर मीडिया से बात की। इस दौरान दोनों ने सभी से वोट देने आग्रह किया।

जेनेलिया ने कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक खास दिन है। मतदान महत्वपूर्ण है। सभी नागरिक को अवश्य जाकर मतदान करना चाहिए।"

रितेश ने कहा, "मैं अपना वोट डालने के लिए मुंबई से लातूर आया। सभी लोग अपने घरों से निकलें और वोट डालें। आज एक महत्वपूर्ण दिन है। सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए।"