NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'घूमर' की तरह ये फिल्में भी देती हैं जिंदगी को फिर से शुरू करने की प्रेरणा
    अगली खबर
    'घूमर' की तरह ये फिल्में भी देती हैं जिंदगी को फिर से शुरू करने की प्रेरणा
    बॉलीवुड की प्रेरक फिल्में

    'घूमर' की तरह ये फिल्में भी देती हैं जिंदगी को फिर से शुरू करने की प्रेरणा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 19, 2023
    08:38 pm

    क्या है खबर?

    अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की शुक्रवार को आई फिल्म 'घूमर' को समीक्षकों की खूब प्रशंसा मिल रही है।

    फिल्म सबकुछ गवां देने के बाद जिंदगी को फिर से शुरू करने की एक प्रेरक कहानी है।

    'घूमर' से पहले भी बॉलीवुड में ऐसी कई प्रेरक फिल्में बन चुकी हैं। जुनून से भरी ये फिल्में आपमें भी संघर्ष का जोश भर सकती हैं।

    आइए नजर डालते हैं ऐसी ही दमदार फिल्मों पर।

    #1 

    सूरमा 

    'सूरमा' में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उन्होंने हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की भूमिका निभाई थी।

    वह अपने करियर में बेहतर दौर में थे, तभी एक दुर्घटना में उन्हें गोली लग गई, जिसके बाद वह व्हीलचेयर पर आ गए थे।

    संदीप अपने जुनून से न सिर्फ अपने पैरों पर दोबारा खड़े होते हैं, बल्कि मैदान में भी वापसी करते हैं।

    यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    #2

    चक दे इंडिया 

    2007 की इस स्पोर्ट्स ड्रामा का निर्देशन शिमित अमीन ने किया था।

    फिल्म में शाहरुख खान ने भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच कबीर खान की भूमिका निभाई थी।

    फिल्म में पाकिस्तान के खिलाफ मैच हारने के बाद कबीर पर देशद्रोही होने का आरोप लगता है। अपनी साख को वापस पाने के लिए वह सालों बाद हॉकी कोच के रूप में वापसी करता है और महिला हॉकी टीम की कमान संभालता है।

    फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #3

    छपाक 

    'छपाक' में दीपिका पादुकोण का किरदार मालती असल में एसिड अटैक से जूझने वालीं लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित था।

    मालती अपनी जिंदगी हंसी-खुशी जी रही होती है कि एक दिन उसका सिरफिरा आशिक उस पर तेजाब फेंक देता है। इसके बाद एक झटके में उसकी जिंदगी तहस-नहस हो जाती है।

    मालती इससे जीना नहीं छोड़ती है, बल्कि वह दोबारा उठती है और बाजार में तेजाब की बिक्री पर रोक लगाने की लड़ाई लड़ती है।

    फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर है।

    #4 

    भाग मिल्खा भाग 

    फरहान अख्तर की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' बॉलीवुड की सबसे प्रेरक फिल्मों में से एक है।

    फिल्म में एथलीट मिल्खा सिंह के संघर्षों को दिखाया गया था। मिल्खा का परिवार विभाजन के वक्त अपना सबकुछ छोड़कर पाकिस्तान से भारत आ जाता है। यहां इस परिवार को नए सिरे से जिंदगी शुरू करने का संघर्ष करना होता है। इस संघर्ष के बीच मिल्खा भारत के लिए ओलंपिक पदक लेकर आते हैं।

    फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

    #5 

    लाल सिंह चड्ढा 

    'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

    फिल्म का मुख्य किरदार लाल सिंह चड्ढा है। दिव्यांग होने के बावजूद लाल सेना में शामिल होना चाहता है।

    अपने पूर्वजों से प्रेरित होकर सेना में शामिल होता है और कारगिल युद्ध में भी भाग लेता है।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस कंपनी ने आय रिपोर्ट पेश करने के लिए CEO के AI अवतार का किया इस्तेमाल स्वीडन
    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- पाकिस्तान का रहीम यार एयरबेस ICU में है नरेंद्र मोदी
    'सितारे जमीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' जारी, शंकर महादेवन ने दी आवाज  आमिर खान

    बॉलीवुड समाचार

    अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता; बोले- दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी अक्षय कुमार
    मानुषी छिल्लर को बाहरी व्यक्ति होने के नाते हुई परेशानी, बोलीं- शून्य से शुरू हुआ सफर मानुषी छिल्लर
    राणा दग्गुबाती ने अपनी टिप्पणी के लिए सोनम कपूर से मांगी माफी, बोले- मुझे गलत समझा  राणा दग्गुबाती
    कितने पढ़े-लिखे हैं 'बिग बॉस OTT 2' के विजेता एल्विश यादव? बिग बॉस OTT
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025