NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'लगान' से 'बॉर्डर' तक, देशभक्ति से सराबोर कर देंगी ये बॉलीवुड फिल्में
    अगली खबर
    'लगान' से 'बॉर्डर' तक, देशभक्ति से सराबोर कर देंगी ये बॉलीवुड फिल्में
    देशभक्ति से सराबोर कर देंगी ये बॉलीवुड फिल्में

    'लगान' से 'बॉर्डर' तक, देशभक्ति से सराबोर कर देंगी ये बॉलीवुड फिल्में

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 15, 2022
    07:00 am

    क्या है खबर?

    आज पूरा देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास अवसर को भारत सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में सेलिब्रेट कर रही है।

    देश की आजादी को लेकर बॉलीवुड में भी कई ऐतिहासिक फिल्में बनी हैं। बॉलीवुड की फिल्मों और गानों में स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्षों को भी दिखाया गया है।

    आइए उन फिल्मों पर गौर फरमाते हैं, जो आपको देशभक्ति से सराबोर कर देंगी।

    #1

    लगान

    जब भी देशभक्ति बनी फिल्मों की बात आती है, तो आमिर खान के अभिनय से सजी फिल्म 'लगान' का नाम अपने आप जुबां पर आ जाता है। फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी।

    इसमें आजादी के लिए किए गए संघर्ष को खूबसूरती से पर्दे पर उकेरा गया है। आशुतोष गोवारिकर ने इसका निर्देशन किया था।

    क्रिकेट के जरिए इसमें ऐसी कहानी दिखाई गई है, जो हर किसी का दिल छू लेती है। फिल्म के गानों को भी सराहा गया था।

    #2

    द लीजेंड ऑफ भगत सिंह

    'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' 2002 में दर्शकों के बीच आई थी। राजकुमार संतोषी ने फिल्म का निर्देशन किया था।

    इसमें अजय देवगन ने खूबसूरती ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। आजादी के लिए उनके संघर्ष और विचारों को फिल्म में दिखाया गया था।

    फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। अगर आपको भगत का संघर्ष देखना है, तो ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

    #3

    मंगल पांडे: द राइजिंग

    'मंगल पांडे: द राइजिंग' देखते ही आपके मन में देशभक्ति की भावनाएं उमड़ने लगेंगी। फिल्म भारतीय क्रांतिकारी मंगल पांडे के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी।

    केतन मेहता के निर्देशन की इस फिल्म में आमिर ने मंगल पांडे का किरदार अदा किया था।

    यह 2005 में रिलीज हुई थी और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। यकीनन इसमें आपको ब्रिटिश हुकुमत के प्रति प्रतिशोध देखने को मिलेगा।

    #4

    गांधी

    इस कड़ी में अगली फिल्म 'गांधी' है, जो 1982 में रिलीज हुई थी।

    यह फिल्म महान स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ अहिंसक आंदोलन की शुरुआत की थी।

    रिचर्ड एटनबरो ने इसका निर्देशन किया था। इस फिल्म में बेन किंग्सले ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 55वें अकादमी पुरस्कारों में इस फिल्म को 11 नामांकन प्राप्त हुए।

    यदि आप बापू की स्मृति को नमन करना चाहते हैं, तो यह फिल्म जरूर देखें।

    #5

    बॉर्डर

    1997 में रिलीज हुई वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर' देखने के बाद देशप्रेम की भावनाएं हिलोरे लेने लगती हैं। जेपी दत्ता के निर्देशन की इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना ने अपने किरदार से लोगों का दिल जीत लिया था।

    1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर इस फिल्म की कहानी बुनी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    स्वतंत्रता दिवस
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    बॉलीवुड समाचार

    फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां मनोरंजन
    'जुदाई' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं श्रीदेवी, उर्मिला मातोंडकर ने किया खुलासा श्रीदेवी
    ऑफर्स मिलने के बावजूद क्यों हिंदी फिल्मों को साइन नहीं कर रहे विजय देवरकोंडा? दक्षिण भारतीय सिनेमा
    शाहरुख से बोमन ईरानी तक, ये बॉलीवुड सितारे नहीं देखते अपनी फिल्में सेलिब्रिटी गॉसिप

    स्वतंत्रता दिवस

    दिल्ली में गिरफ्तार IS आतंकी के घर से सुसाइड जैकेट समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद दिल्ली
    AMU के शताब्दी समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, यूनिवर्सिटी को बताया 'छोटा भारत' भारत की खबरें
    मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित मेजर मोहित शर्मा पर बनेगी बायोपिक भारत की खबरें
    अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में हो सकती है रिलीज अक्षय कुमार

    लेटेस्ट फिल्में

    फिल्म 'मकान' से बॉलीवुड में वापसी करेंगे गोविंदा के भांजे विनय आनंद बॉलीवुड समाचार
    10 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी नुसरत भरूचा की 'जनहित में जारी' बॉलीवुड समाचार
    टाइगर ने साइन की वाशु-जैकी भगनानी की तीसरी फिल्म, वसूलेंगे पहले से अधिक फीस बॉलीवुड समाचार
    रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में दिखेंगे इमरान हाशमी और सहर बाम्बा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025