Loading...
क्या 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का आएगा तीसरा सीजन? अमर उपाध्याय ने किया खुलासा
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 3' को लेकर बड़ा सवाल

क्या 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का आएगा तीसरा सीजन? अमर उपाध्याय ने किया खुलासा

Oct 12, 2026
04:07 pm

क्या है खबर?

टीवी का मशहूर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' 20 अक्टूबर को खत्म होने वाला है। यह शो जुलाई, 2025 में शुरू हुआ था, जिसमें स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय ने तुलसी विरानी और मिहिर विरानी के अपने किरदारों को फिर से निभाया था। अब अभिनेता अमर ने हाल ही में इसके तीसरे सीजन के बारे में बात की और इशारा किया कि यह शो तीसरे सीजन के लिए वापस आ सकता है।

बात

अमर ने कही ये बात

मिड-डे से बात करते हुए अमर ने कहा, "यह भविष्य में वापस आ सकता है। इस बार यह लगभग 20 साल बाद लौटा, हो सकता है कि अगला सीजन इससे कहीं जल्दी आ जाए। क्योंकि... के अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से जनवरी में इसे आगे बढ़ाया गया था। फिर इसे और आगे बढ़ाया जाता रहा, लेकिन हम जानते थे कि एक न एक दिन यह शो खत्म होगा ही।"

सितारे

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आए थे ये सितारे

शुरुआत में टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को 167 एपिसोड के लिए प्लान किया गया था, लेकिन दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसको आगे बढ़ा दिया गया।

एकता कपूर के इस शो में स्मृति और अमर के साथ अमन गांधी, शगुन शर्मा और रोहित सुचांती जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।

ऐसे में देखना खास होगा कि तीसरे सीजन में किन सितारों की वापसी होगी।

ADVERTISEMENT