LOADING...
छेड़खानी मामले में जमानत मिलने के बावजूद जेल में रहेंगे KRK, जानिए वजह
जानिए क्यों जमानत मिलने के बावजूद जेल में रहेंगे KRK

छेड़खानी मामले में जमानत मिलने के बावजूद जेल में रहेंगे KRK, जानिए वजह

Sep 07, 2022
04:28 pm

क्या है खबर?

30 अगस्त को कमाल राशिद खान (KRK) को पुलिस ने आपत्तिजनक ट्वीट के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया था। फिर उन्हें रविवार को वर्सोवा पुलिस ने 2019 के यौन शोषण के एक अन्य मामले में गिरफ्तार करके 14 दिन की हिरासत में भेजा था। मंगलवार को मुंबई की एक अदालत ने उन्हें छेड़खानी मामले में जमानत दे दी है, फिर भी वह जेल में ही रहेंगे। आइए जानते हैं वजह।

रिपोर्ट

विवादास्पद ट्वीट का मामला कोर्ट में है लंबित, इसलिए नहीं होगी रिहाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छेड़खानी मामले में जमानत मिलने के बावजूद KRK सलाखों के पीछे रहेंगे। वह अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा सहित मशहूर हस्तियों के खिलाफ विवादास्पद ट्वीट करने के एक मामले के चलते जेल में रहेंगे। 2020 का यह मामला कोर्ट में लंबित है, इसलिए अभिनेता को जेल से छुटकारा नहीं मिलेगा। यह मामला बोरीवली मजिस्ट्रेट अदालत में विचाराधीन है।

सुनवाई

आज हो सकती है विवादास्पद ट्वीट वाले मामले की सुनवाई

कहा जा रहा है कि विवादास्पद ट्वीट वाले मामले की सुनवाई के बाद ही KRK को राहत मिलेगी। इस मामले में KRK की जमानत याचिका पर बोरीवली मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में आज सुनवाई होनी है। KRK के वकील ने कोर्ट में दलील दी है कि उनके मुवक्किल के खिलाफ दर्ज मामले जमानती धाराओं के अंतर्गत आते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कोर्ट से उन्हें दूसरे मामले में जमानत मिलती है या नहीं।

Advertisement

घटना

जनवरी 2019 में हुई थी घटना

ANI के अनुसार, KRK को वर्सोवा पुलिस ने जनवरी 2019 के पहले हफ्ते में एक महिला का हाथ पकड़ने और यौन इच्छा जाहिर करने के मामले में गिरफ्तार किया था। वर्सोवा पुलिस ने 24 MM कोर्ट बोरीवली के स्थानांतरण आदेश के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। इस मामले में KRK पर 2021 में FIR दर्ज हुई थी। KRK पर आरोप लगाने वाली महिला पेशे से सिंगर, अभिनेत्री और फिटनेस मॉडल है।

Advertisement

अन्य मामला

30 अगस्त से हिरासत में हैं कमाल

बीते 30 अगस्त को KRK को मलाड पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। उन्हें 2020 में अभिनेता ऋषि कपूर, अक्षय, राम गोपाल और इरफान खान के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। KRK के खिलाफ FIR 2020 में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी DGP महाराष्ट्र को KRK को महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने के आरोप में गिरफ्तार करने के लिए पत्र लिखा था।

न्यूजबाइट्स प्ल्स

विवादों से KRK का है पुराना नाता

KRK ने '1920: लंदन' के लिए निर्देशक विक्रम भट्ट के खिलाफ भी कई आपत्तिजनक बातें कही थीं। इसके बाद विक्रम ने उन पर मानहानि का मुकदमा किया था। KRK ने दावा किया था कि करण जौहर ने 'बॉम्बे वेलवेट' के रिव्यू के लिए उन्हें पैसे ऑफर किए थे। बाद में अनुराग कश्यप ने इन बातों का खंडन किया था। KRK की एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने अनुराग की मौत की भी अफवाह फैलाई थी। बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांगी थी।

Advertisement