Page Loader
केआरके ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, खुद बताई इसके पीछे की वजह 
केआरके ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी (तस्वीर: एक्स/@kamaalrkhan)

केआरके ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, खुद बताई इसके पीछे की वजह 

Jan 01, 2024
06:01 pm

क्या है खबर?

अभिनेता और खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अपने ऊल-जलूल बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। कई बार इन्हीं बयानों की वजह से वह मुश्किल में भी पड़ जाते हैं। अब इस बीच केआरके ने नए साल की शुरुआत में सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया वह हमेशा के लिए एक्स (ट्विटर) छोड़ रहे हैं। केआरके ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने की वजह भी बताई है।

केआरके

कानूनी समस्याओं का सामना कर रहे केआरके

केआरके ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, 'मुझे अपने ट्वीट्स के कारण अनावश्यक कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए मैंने एक्स को हमेशा के लिए छोड़ दिया है।' केआरके को हाल ही में 2016 के एक मामले में मुंबई पुलिस ने हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया था। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। बता दें, केआरके, सलमान खान से लेकर टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी तक के बारे में बयानबाजी कर चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट