NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / KRK ने आखिर सलमान खान से सार्वजनिक तौर पर क्यों मांगी माफी?
    अगली खबर
    KRK ने आखिर सलमान खान से सार्वजनिक तौर पर क्यों मांगी माफी?
    KRK ने अभिनेता सलमान खान से मांगी माफी

    KRK ने आखिर सलमान खान से सार्वजनिक तौर पर क्यों मांगी माफी?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 31, 2022
    05:52 pm

    क्या है खबर?

    हाल ही में अभिनेता कमाल राशिद खान (KRK) को दो मामलों में गिरफ्तार किया गया था। दुबई से मुंबई लौटने के बाद पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही उन्हें अपने शिकंजे में ले लिया था।

    बाद में जमानत मिलने पर उन्हें जेल से रिहा किया गया।

    जब उनकी गिरफ्तारी हुई थी, तो उन्होंने इसके लिए अभिनेता सलमान खान को जिम्मेदार ठहराया था।

    अब इस प्रकरण को लेकर उन्होंने सार्वजनिक तौर पर सलमान से माफी मांग ली है।

    ट्विटर पोस्ट

    भाई जान मुझे आपको गलत समझने के लिए खेद है- KRK

    KRK ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सलमान से माफी मांगी है।

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं सभी मीडिया वालों को बताना चाहता हूं कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे सलमान का हाथ नहीं था, जैसा कि मैंने सोचा था। पीछे से कोई और खेल कर गया। भाई जान सलमान मुझे आपको गलत समझने के लिए वास्तव में खेद है। अगर मैंने आपको किसी भी तरह से ठेस पहुंचाई हो, तो मैं माफी मांगता हूं।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए KRK का ट्विटर पोस्ट

    I want to inform all media ppl that #SalmanKhan was not behind my arrest as I thought. Peeche Se Koi Aur Khel Kar Gaya. Bhai jaan @BeingSalmanKhan I am really sorry for misunderstanding you. And I apologise if I did hurt you in anyway. I voluntarily decide to not review ur films.

    — KRK (@kamaalrkhan) October 30, 2022

    प्रतिक्रिया

    KRK ने करण जौहर को भी दी "क्लीन चिट"

    KRK ने कहा कि वह सलमान की फिल्मों की समीक्षा करना छोड़ देंगे।

    अपने ट्वीट के जवाब में उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर का भी जिक्र किया।

    उन्होंने करण का नाम लेते हुए लिखा, 'बहुत लोगों को अब भी लगता है कि मेरी गिरफ्तारी के पीछे करण का हाथ था और मैं फिर कहता हूं कि करण का मेरी गिरफ्तारी से कोई लेना-देना नहीं है। धन्यवाद।'

    इस प्रकार उन्होंने सलमान के साथ-साथ करण को भी "क्लीन चिट" दे दी।

    गिरफ्तारी

    आपत्तिजनक ट्वीट और यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार हुए थे KRK

    दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर, इरफान खान और फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा सहित मशहूर हस्तियों के खिलाफ ट्वीट को लेकर 30 अगस्त को KRK पुलिस के शिकंजे में आए थे।

    यह मामला 2020 में KRK द्वारा किए गए आपत्तिजनक ट्वीट के संदर्भ में था।

    इसके बाद 3 सितंबर को उन्हें वर्सोवा पुलिस ने यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया था। एक महिला का हाथ पकड़ने और यौन इच्छा जाहिर करने के आरोप में उन पर केस चल रहा है।

    मुकदमा

    सलमान ने KRK के खिलाफ दर्ज करवाया था मानहानि का मुकदमा

    पिछले साल KRK और सलमान का झगड़ा कोर्ट की दहलीज पर जा पहुंचा था और सलमान ने KRK के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था।

    इसके बाद मुंबई की एक सिविल कोर्ट ने KRK को सलमान के बारे में कोई भी मानहानिकारक कंटेंट पोस्ट करने या प्रकाशित करने से रोक लगा दी थी।

    बता दें कि KRK ने अपने रिव्यू में सलमान की फिल्म 'राधे' की आलोचना की थी, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया था।

    विवाद

    कई विवादों को लेकर चर्चा में रहे KRK

    KRK करण पर नेपोटिज्म को लेकर कई बार हमला बोल चुके हैं। KRK ने कहा था कि उन्होंने कंगना रनौत के कहने पर करण पर निशाना साधा था।

    जब कंगना की 'थलाइवी' रिलीज हुई, तो उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली थी।

    KRK ने '1920: लंदन' के लिए विक्रम भट्ट के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं। फिर विक्रम ने उन पर मानहानि का मुकदमा किया था।

    उनकी एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने अनुराग कश्यप की मौत की अफवाह फैलाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कमाल आर खान
    सलमान खान
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी गॉसिप

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में मालदीव के दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर नरेंद्र मोदी
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक
    अयोध्या में 5 जून को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, भक्तों से न आने की अपील राम मंदिर

    कमाल आर खान

    KRK ने किए इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक कमेंट, दर्ज हुई FIR बॉलीवुड समाचार
    ऋचा चड्ढा ने पायल के खिलाफ दर्ज किया मानहानि का मुकदमा, 7 अक्टूबर को होगी सुनवाई बॉम्बे हाई कोर्ट

    सलमान खान

    सोमी अली ने फिर साधा सलमान पर निशाना, महिलाओं को पीटने वाला बताया बॉलीवुड समाचार
    आयुष शर्मा ने अपनी तीसरी फिल्म का किया ऐलान, अगले साल होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की इन फिल्मों को पाकिस्तान में मिला खूब प्यार, बॉक्स ऑफिस पर रहीं हिट बॉलीवुड समाचार
    ना 'भाईजान' और ना 'कभी ईद कभी दिवाली', यह है सलमान की अगली फिल्म का नाम बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    DDLJ के 27 साल: कैसे करीब तीन दशक बाद भी लोगों के दिलों में है फिल्म? शाहरुख खान
    अपने लिए ऐसा साथी चाहती हैं जाह्नवी कपूर, बहन खुशी को भी दी सलाह सेलिब्रिटी गॉसिप
    अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित की 'जमाई राजा' का बनेगा रीमेक, हुई घोषणा अनिल कपूर
    'चित्रगुप्त' पर विवादों के बाद 'थैंक गॉड' में बदला गया अजय देवगन का नाम सेंसर बोर्ड

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    जन्मदिन विशेष: करीना कपूर खान के बारे में ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप बॉलीवुड समाचार
    आमिर खान की बेटी इरा ने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से की सगाई, सामने आया वीडियो आमिर खान
    'बिग बॉस 15' फेम ईशान सहगल और माइशा अय्यर का हुआ ब्रेकअप बिग बॉस 15
    आमिर खान की बेटी इरा खान के मंगेतर नूपुर शिखरे कौन हैं? आमिर खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025