NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कौन हैं साक्षी चोपड़ा, जिन्होंने नेटफ्लिक्स पर लगाए कई तरह के गंभीर आरोप?
    अगली खबर
    कौन हैं साक्षी चोपड़ा, जिन्होंने नेटफ्लिक्स पर लगाए कई तरह के गंभीर आरोप?
    नेटफ्लिक्स पर आरोपों के कारण चर्चा में साक्षी चोपड़ा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sakshichopraa)

    कौन हैं साक्षी चोपड़ा, जिन्होंने नेटफ्लिक्स पर लगाए कई तरह के गंभीर आरोप?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 24, 2023
    04:43 pm

    क्या है खबर?

    साक्षी चोपड़ा नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो 'सोशल करेंसी' के निर्माताओं पर आरोपों के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने एक लंबे पोस्ट में निर्माताओं और नेटफ्लिक्स पर यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

    उन्होंने शो के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साक्षी के इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद से ही लोग उनके बारे में और जानने के लिए उत्सुक हैं।

    आइए बताते हैं कौन हैं साक्षी चोपड़ा और उन्होंने क्या गंभीर आरोप लगाए हैं।

    परिचय

    रामानंद सागर से है साक्षी का रिश्ता

    साक्षी का संबंध 'रामायण' बनाने वाले मशहूर निर्माता रामानंद सागर से है। वह रामानंद सागर के बेटे मोती सागर की नातिन हैं।

    26 वर्षीय साक्षी ने इंस्टाग्राम पर खुद को गायिका और गीतकार बताया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अमेरिका के ली स्टैट्सबर्ग थिएटर और फिल्म इंस्टिट्यूट से डिग्री ली है।

    वह सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5,54000 से ज्यादा फॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम पर वह अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए जानी जाती हैं।

    शर्त

    इस शर्त पर शो के लिए राजी हुई थीं साक्षी

    'सोशल करेंसी' के निर्माताओं पर साक्षी ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। एक लंबे इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने बताया कि शो में हिस्सा लेने के लिए उन्हें बार-बार फोन किया जाता था। उन्हें मनाने के लिए उन्हें बताया गया था कि यह सिर्फ एक गेम शो है, जिसमें कुछ मनोरंजक टास्क दिए जाते हैं। इसमें कोई गॉसिप-ड्रामा नहीं होता।

    हर रोज मां से एक कॉल की शर्त पर साक्षी इसके लिए तैयार हो गई थीं।

    आरोप

    रेटिंग के लिए करवाए जा रहे थे भद्दे काम

    साक्षी का आरोप है कि शो में आते ही निर्माता सारी शर्तें भूल गए। शो में उनके अंगों पर टिप्पणियां की गईं। ये टिप्पणियां उन्हें सुनाई गईं, जिससे वह कोई प्रतिक्रिया दें और शो की रेटिंग बढ़े।

    उन्होंने कहा कि शो में अजनबियों के साथ डांस करना, उनसे अपने बट पर खुजली करवाने जैसे भद्दे टास्क दिए जाते थे। ऐसे टास्क पूरे न करने पर खाना भी नहीं दिया जाता था।

    इन सब वजहों से उनका दम घुट रहा था।

    आरोप

    मां से नहीं करने दी बात

    उन्होंने कहा कि ये निम्न स्तर के प्रोड्यूसर रेटिंग के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वह अपनी ड्रेसिंग के मामले में बोल्ड हैं, इसलिए उन्हें लगा कि वह इस गंदगी में शामिल हो जाएंगी।

    उनकी मां को इस बारे में कुछ नहीं पता था। जब उन्होंने यह सब बताना चाहा, तो उनसे फोन छीन लिया गया। वे उनके कॉल पर नजर रखते थे। वह अपनी मां से सिर्फ इतना कह पाईं कि उन्हें यहां से निकाला जाए।

    जानकारी

    क्या है 'सोशल करेंसी'?

    'सोशल करेंसी' नेटफ्लिक्स का एक रिएलिटी गेम शो है, जिसमें 8 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को बिना सोशल मीडिया के एक-दूसरे के साथ रहना होता है। शो में बने रहने के लिए उन्हें तरह-तरह के टास्क दिए जाते हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    साक्षी ने साझा किया लंबा नोट

    Instagram post

    A post shared by sakshichopraa on June 24, 2023 at 4:36 pm IST

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नेटफ्लिक्स
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स
    INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, विशेष सत्र की मांग की नरेंद्र मोदी
    ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 7 प्रतिशत की गिरावट हुई दर्ज, क्या है इसकी वजह? ओला इलेक्ट्रिक
    टाटा कारों पर मिल रही 1.4 लाख रुपये तक की छूट, जानिए मॉडलवार ऑफर  टाटा मोटर्स

    नेटफ्लिक्स

    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए कब और कहां देखें  शहजादा फिल्म
    हंसल मेहता की 'फराज' ने दी नेटफ्लिक्स पर दस्तक, सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म हंसल मेहता
    शो 'द बिग बैंग थ्योरी' पर मचा था बवाल, नेटफ्लिक्स ने दिया नोटिस का जवाब माधुरी दीक्षित
    नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म 'चोर निकल के भागा', 'RRR' को भी पछाड़ा OTT प्लेटफॉर्म

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी कैसे बनाती है कलाकार को स्टार, क्या होती है भूमिका?  हॉलीवुड समाचार
    'आदिपुरुष' के विरोध के बीच कृति सैनन अपने स्कूल के विद्यार्थियों को दिखाएंगी फिल्म आदिपुरुष फिल्म
    कंगना रनौत की 'चंद्रमुखी 2' की शूटिंग पूरी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म  कंगना रनौत
    धनुष ने फिर साइन की आनंद एल राय की फिल्म, इन फिल्मों में दिखी थी साझेदारी धनुष
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025