NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: विशाल भारद्वाज बेहतरीन कंटेंट के लिए किए जाते हैं पसंद, ये हैं लोकप्रिय फिल्में
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: विशाल भारद्वाज बेहतरीन कंटेंट के लिए किए जाते हैं पसंद, ये हैं लोकप्रिय फिल्में
    विशाल भारद्वाज की चर्चित फिल्में

    जन्मदिन विशेष: विशाल भारद्वाज बेहतरीन कंटेंट के लिए किए जाते हैं पसंद, ये हैं लोकप्रिय फिल्में

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 04, 2023
    08:02 am

    क्या है खबर?

    विशाल भारद्वाज उन निर्देशकों में शुमार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक विषय केंद्रित फिल्में दी हैं। 2000 के दशक में जब बॉलीवुड में ग्लैमर और म्यूजिक की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही थी, विशाल अपने कंटेंट के लिए लोकप्रिय हो रहे थे। उनकी फिल्में समीक्षकों को भी पसंद आ रही थीं और सिनेमाघरों में भी लोकप्रिय हो रही थीं।

    4 अगस्त को विशाल 58 वर्ष के हो गए। आपको बताते हैं उनकी बेहतरीन फिल्मों के बारे में।

    #1

    'हैदर'

    विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह फिल्म विलियम शेक्सपीयर के उपन्यास 'हैमलेट' पर आधारित है। विशाल ने यह फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनाई थी।

    फिल्म में फिल्म में शाहिद कपूर ने एक ऐसे बेटे का किरदार निभाया है जिसका पिता गुम है। 2014 में आई यह फिल्म शाहिद की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है।

    इस फिल्म की IMDb रेटिंग 8.0 है। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देखी जा सकती है।

    #2

    'ओमकारा'

    2006 में आई फिल्म 'ओमकारा' को दर्शकों ने पसंद किया था। इस फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, विवेक ओबेरॉय, नसीरूद्दीन शाह और दीपक डोबरियाल भी नजर आए थे।

    यह फिल्म शेक्सपीयर के उपन्यास 'ओथेलो' पर आधारित है। प्यार, बेवफाई और राजनीति पर आधारित इस फिल्म को समीक्षकों ने भी खूब पसंद किया था।

    8.1 IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म जियो सिनेमा पर मौजूद है।

    #3 

    'कमीने'

    विशाल की इस फिल्म में भी शाहिद ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं।

    'कमीने' 2009 में आई थी। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने उस साल कई पुरस्कार अपने नाम किए थे।

    फिल्म की कहानी दो जुड़वा भाइयों पर आधारित थी जो राजनीतिक, सामाजिक, अपराध और एक अनप्लान्ड प्रेगनेंसी में उलझ जाते हैं।

    इस फिल्म को IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है। 'कमीने' नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    #4 

    'पटाखा'

    इस फिल्म से राधिका मदान और सान्या मल्होत्रा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में सुनील ग्रोवर भी नजर आए थे।

    फिल्म दो बहनों की कहानी है, जिनकी एक-दूसरे से बिल्कुल नहीं बनती है। उन्हें अपने असली प्यार का एहसास तब होता है, जब शादी करके दोनों अलग हो जाती हैं।

    यह फिल्म चरण सिंह पथिक की कहानी 'दो बहनें' पर आधारित है।

    IMDb पर फिल्म की 7.2 रेटिंग है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #5 

    'मकबूल'

    विशाल की यह फिल्म भी शेक्सपीयर के उपन्यास पर आधारित थी। यह फिल्म 'मैकबेथ' का फिल्म रूपांतरण है।

    साल 2003 में आई फिल्म 'मकबूल' में इरफान खान और तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में इनके अलावा पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह और पीयूष मिश्रा जैसे सितारों को भी मुख्य किरदारों में देखा गया था।

    फिल्म को IMDb पर 8.0 रेटिंग मिली है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    विशाल भारद्वाज

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: हिंदी सिनेमा में नीतू कपूर के सदाबहार किरदार, OTT पर करिए यादें ताजा नीतू कपूर
    जयंती विशेष: हिंदी सिनेमा में गुरु दत्त के योगदान को देखने के लिए देखें ये फिल्में बॉलीवुड समाचार
    जयंती विशेष: बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार थे संजीव कुमार, जिनकी आंखें भी करती थीं अभिनय बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: संस्कारी पिता के रूप में छाए आलोक नाथ, ऐसे मिला 'बाबूजी' का तमगा  आलोक नाथ

    विशाल भारद्वाज

    टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति पर फिल्म बनाना चाहते हैं विशाल भारद्वाज बॉलीवुड समाचार
    'कुत्ते' का निर्देशन करेंगे विशाल भारद्वाज के बेटे, फिल्म में दिखेंगे अर्जुन-तब्बू समेत कई सितारे बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'कुत्ते' में अर्जुन और तब्बू के साथ दिखेंगे अली फजल बॉलीवुड समाचार
    विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खुफिया' में नजर आएंगे अली फजल और तब्बू नेटफ्लिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025