NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: हैदराबाद की राजकुमारी हैं अदिति राव हैदरी, देखें उनकी ये हिंदी फिल्में
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: हैदराबाद की राजकुमारी हैं अदिति राव हैदरी, देखें उनकी ये हिंदी फिल्में
    ये हैं अदिति राव हैदरी की हिंदी फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aditiraohydari)

    जन्मदिन विशेष: हैदराबाद की राजकुमारी हैं अदिति राव हैदरी, देखें उनकी ये हिंदी फिल्में

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 28, 2022
    11:37 am

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री अदिति राव हैदरी दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अदाकारा हैं। वह अपनी खूबसूरती के लिए खासा लोकप्रिय हैं।

    अदिति ने 2006 में मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। इसके बाद वह दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री बन गईं।

    अदिति कई हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, बॉलीवुड में वह अधिकतर सपोर्टिंग रोल में ही नजर आई हैं।

    जानिए अदिति की चर्चित हिंदी फिल्मों के बारे में।

    रोचक बातें

    राजघराने से ताल्लुक रखती हैं अदिति

    28 अक्टूबर, 1986 को अदिति का जन्म हैदराबाद में हुआ था। वह हैदराबाद के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं और खुद एक राजकुमारी हैं।

    कम ही लोग जानते हैं कि अदिति आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव की ममेरी बहन हैं।

    2009 में अदिति ने अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। हालांकि, 2012 में ही दोनों का तलाक हो गया था। उन्होंने लंबे समय तक इस रिश्ते और अलगाव को सार्वजनिक नहीं किया था।

    #1

    दिल्ली 6

    2006 में मलयालम में पहली फिल्म के साथ ही अदिति ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा था।

    वह राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'दिल्ली 6' में एक छोटे से किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह रमा के किरदार में थीं। हालांकि, छोटे स्क्रीन स्पेस में भी उनकी सादगी और खूबसूरती ने सबका ध्यान खींचा था।

    इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थे।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    #2

    रॉकस्टार

    अदिति 2011 की चर्चित फिल्म 'रॉकस्टार' में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में भी उनका किरदार सीमित ही थी। फिल्म में वह शीना के किरदार में नजर आई थीं।

    इम्तियाज अली की इस फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    फिल्म प्यार, पैशन और फेम के बीच उधेड़बुन की कहानी थी। इस फिल्म में गाने खूब पसंद किए गए थे।

    यह फिल्म ZEE5 पर मौजूद है।

    #3

    पद्मावत

    संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में अदिति खिलजी की बेगम मेहरुनिशा के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में खिलजी का किरदार रणवीर सिंह ने निभाया था।

    इस फिल्म में बॉलीवुड में पहली बार अदिति मुख्य कलाकारों के साथ अपना चौहर दिखाने का मौका मिला। फिल्म में उनकी अदाकारी की काफी सराहना की गई।

    इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर मुख्य कलाकार थे।

    यह फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है।

    #4

    द गर्ल ऑन द ट्रेन

    2021 की थ्रिलर फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में अदिति परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आई थीं।

    फिल्म में अदिति एक ऐसी लड़की की भूमिका में थीं जिसके पास वो सबकुछ होता है जो परिणीति का किरदार अपने लिए चाहती है और एक दिन उसका कत्ल हो जाता है।

    इस फिल्म में परिणीति और अदिति के साथ कीर्ति कुल्हारी भी नजर आई हैं।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इन फिल्मों के अलावा अदिति, 'मर्डर 3', 'खूबसूरत', 'धोबीघाट', 'लंदन पेरिस न्यूयॉर्क', 'वजीर', 'फितूर', 'बॉस' जैसी फिल्मों में भी छोटी भूमिकाओं में नजर आ चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अदिति राव हैदरी
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल
    गूगल ने नया AI वीडियो टूल 'फ्लो' किया पेश, फिल्म बनाने में होगा मददगार गूगल

    अदिति राव हैदरी

    जन्मदिन विशेष: इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहती हैं अदिति राव हैदरी फिटनेस टिप्स

    जन्मदिन विशेष

    'तारक मेहता' में दयाबेन बनने से अलग इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं दिशा वकानी सेलिब्रिटी गॉसिप
    केके के जन्मदिन पर पत्नी ने शेयर की पुरानी तस्वीर, भावुक हुए प्रशंसक बॉलीवुड समाचार
    IAS बनना चाहती थीं टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक, जानिए उनसे जुड़ी अनसुनी बातें सेलिब्रिटी गॉसिप
    मशहूर होने से पहले बैकस्टेज यह काम करती थीं नेहा धूपिया, जानें खास बातें सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड समाचार

    आनंद एल राय की अगली फिल्म में हो सकते हैं विक्की कौशल, तैयार है स्क्रिप्ट आगामी फिल्में
    विवाद के बाद हटाया गया आमिर खान और कियारा आडवाणी का विज्ञापन आमिर खान
    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों और वेब सीरीज में दिखेंगे अली फजल जन्मदिन विशेष
    फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने मुंबई में 19.5 करोड़ रुपये में खरीदा नया घर सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025