NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: 'पृथ्वीराज' की संयोगिता बन मानुषी ने की शुरुआत, अब इन फिल्मों में देंगी दिखाई
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: 'पृथ्वीराज' की संयोगिता बन मानुषी ने की शुरुआत, अब इन फिल्मों में देंगी दिखाई
    मानुषी छिल्लर का फिल्मी सफर (तस्वीर: इंस्टा/@manushi_chhillar)

    जन्मदिन विशेष: 'पृथ्वीराज' की संयोगिता बन मानुषी ने की शुरुआत, अब इन फिल्मों में देंगी दिखाई

    लेखन मेघा
    May 14, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।

    14 मई, 1997 को हरियाणा के रोहतक में जन्मी मानुषी हमेशा से डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

    ऐसे में मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी के लिए फिल्मी दुनिया के रास्ते खुले और उन्होंने अक्षय कुमार के साथ 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में कदम रखा।

    अब मानुषी के हाथ में कई सारी फिल्में हैं।

    सफर

    17 साल बाद भारत वापस आया था मिस वर्ल्ड का ताज

    साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड बनने के 17 साल बाद मानुषी ताज को एक बार फिर देश में वापस लाने में सफल रही थीं।

    मानुषी ने मातृत्व को दुनिया का सबसे अधिक वेतन पाने वाला काम बताकर मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

    इसके बाद से ही मानुषी कई उपलब्धि अपने नाम कर चुकी हैं और अब वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

    सफर

    डेब्यू फिल्म में हुई सराहना

    मानुषी ने 'सम्राट पृथ्वीराज' में संयोगिता का किरदार निभाकर अपने सफर की शुरुआत की।

    चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म विवादों में घिरने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी।

    हालांकि, फिल्म में मानुषी का अभिनय दर्शकों को पसंद आया और वह सभी का दिल जीतते में सफल रहीं।

    साथ ही मानुषी की पर्दे पर मासूमियत और खूबसूरती को भी काफी पसंद किया गया था।

    #1

    तेहरान

    सबसे पहले मानुषी जॉन अब्राहम के साथ 'तेहरान'मे नजर आने वाली हैं। अरुण गोपालन द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखी है और दिनेश विजान इसके निर्माता हैं।

    इस फिल्म में अभिनेत्री जॉन के साथ एक्शन अवतार में दिखाई देंगी। फिल्म से अभिनेत्री का लुक भी सामने आ चुका है, जिसमें वह हाथ में बंदूक लिए नजर आई थीं।

    यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होने के लिए तैयार है।

    #2

    द ग्रेट इंडियन फैमिली

    जॉन के बाद मानुषी के हाथ विक्की कौशल के साथ एक फिल्म लगी है, जिसका नाम 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' है।

    यह एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म होगी। इसकी कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो दर्शकों को खूब हंसाएगी।

    'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में पहली बार विक्की और मानुषी की जोड़ी देखने को मिलेगी, जिसके लिए प्रशंसक भी काफी उत्सुक हैं।

    अभी फिल्म से जुड़ी और कोई आधिकारिक घोषणा निर्माताओं की ओर से नहीं की गई है।

    #3

    VT13

    मानुषी हिंदी फिल्मों में कदम रखने के बाद अब तेलुगू इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत आजमाने वाली हैं। वह वरुण तेज के साथ एक फिल्म का हिस्सा बनी हैं, जिसे फिलहाल 'VT13' कहा जा रहा है।

    मानुषी ने बीतों दिनों टीजर साझा कर फिल्म में शामिल होने की खबर दी थी। यह फिल्म हिंदी और तेलुगू में बनेगी।

    इसकी कहानी भारतीय वायुसेना की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म देशभक्ति से भरपूर होगी, जिसको लेकर मानुषी भी काफी उत्सुक हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखें टीजर

    Instagram post

    A post shared by manushi_chhillar on May 13, 2023 at 5:08 pm IST

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानुषी छिल्लर
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट

    मानुषी छिल्लर

    मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर करने जा रहीं हैं बॉलीवुड में डेब्यू, फराह खान करेंगी लॉन्च दीपिका पादुकोण
    मानुषी छिल्लर के हाथ एक और प्रोजेक्ट, यशराज की फिल्म में इस अभिनेता संग आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस अभिनेता के अपोजिट करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेंब्यू! अक्षय कुमार
    कॉमेडी फिल्म में साथ दिख सकते हैं विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: रेमो डिसूजा के कोरियोग्राफ किए हुए चर्चित गाने, जिन पर झूमते हैं दर्शक रेमो डिसूजा
    जन्मदिन विशेष: विक्रांत मैसी की इन आगामी फिल्मों का दर्शकों को है इंतजार विक्रांत मैसी
    जन्मदिन विशेष: विक्रांत मैसी एक फिल्म के लिए लेते हैं इतने करोड़ रुपये, जानिए कुल संपत्ति विक्रांत मैसी
    जन्मदिन विशेष: एक फिल्म के लिए इतने करोड़ रुपये लेती हैं रश्मिका मंदाना, जानिए कुल संपत्ति  रश्मिका मंदाना

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: फिल्मों को टैक्स फ्री करने से क्या और किसे होता है फायदा? समझिए पूरा गणित द केरला स्टोरी फिल्म
    जाह्नवी कपूर ने किया अपनी नई फिल्म 'उलझ' का ऐलान, जल्द शुरू होगी शूटिंग जाह्नवी कपूर
    'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने पर विपुल शाह ने दी प्रतिक्रिया, बोले- कानूनी सहारा है  द केरला स्टोरी फिल्म
    अर्जुन रामपाल तेलुगु डेब्यू के लिए तैयार, नंदामुरी बालकृष्ण की अगली फिल्म में निभाएंगे अहम भूमिका  अर्जुन रामपाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025