
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपनी बेटी के नाम से उठाया पर्दा, दिखाई पहली झलक
क्या है खबर?
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
दरअसल, उन्होंने बीते 24 मार्च को पहली संतान के रूप में अपनी बेटी का दुनिया में स्वागत किया था। शादी के 2 साल बाद दोनों माता-पिता बन गए हैं।
अब अथिया और राहुल ने प्रशंसकों को अपनी बेटी की पहली झलक दिखा दी है। इसके साथ उन्होंने अपनी बिटिया के नाम का भी खुलासा किया है।
नाम
अथिया ने रखा बेटी का ये नाम
अथिया और राहुल ने अपनी बेटी का नाम 'इवारा' रखा है, जिसका अर्थ होता है ईश्नर का उपहार।
अथिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें अथिया और राहुल भी साथ नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में राहुल बेटी को अपनी गोद में लिए नजर आ रहे हैं और बगल में खड़ी अथिया अपनी बिटिया को प्यार से निहारती दिख रही हैं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारी बच्ची, हमारा सब कुछ। इवारा- ईश्वर का उपहार।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीर
KL Rahul and Athiya Shetty's daughter's name, "𝗘𝘃𝗮𝗮𝗿𝗮𝗵", signifies "𝗚𝗶𝗳𝘁 𝗼𝗳 𝗚𝗼𝗱" 😍👨👩👧
— InsideSport (@InsideSportIND) April 18, 2025
📸: KL Rahul/ Instagram #KLRahul #IPL2025 #CricketTwitter pic.twitter.com/G0miz5vHoc