NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणबीर कपूर नहीं होंगे किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा, रणवीर सिंह के हाथ लगी फिल्म?
    रणबीर कपूर नहीं होंगे किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा, रणवीर सिंह के हाथ लगी फिल्म?
    मनोरंजन

    रणबीर कपूर नहीं होंगे किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा, रणवीर सिंह के हाथ लगी फिल्म?

    लेखन मेघा
    May 27, 2023 | 02:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणबीर कपूर नहीं होंगे किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा, रणवीर सिंह के हाथ लगी फिल्म?
    रणबीर कपूर नहीं रणवीर सिंह होंगे किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा?

    किशोर कुमार की बायोपिक को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही थीं। कुछ समय पहले रणबीर कपूर ने भी साफ कर दिया था वह पिछले 11 साल से इस बायोपिक पर काम कर रहे हैं। रणबीर का कहना था कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और वह जल्द ही इस बायोपिक में नजर आएंगे। अब अभिनेता के एक बयान के बाद से माना जा रहा है कि उनकी जगह रणवीर सिंह ने ले ली है।

    काम से ब्रेक लेना चाहते हैं रणबीर

    हाल ही में रणबीर ने एक बयान में कहा कि वह अपनी फिल्म 'एनिमल' के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं। अभिनेता का कहना है कि वह कुछ समय के लिए खुद को वक्त देना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि कोरोना वायरस के बाद इंडस्ट्री कितनी बदल गई है और वह आज कहां पर हैं। अभिनेता के इस बयान के बाद से फिल्म निर्माता नए सितारे को कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं।

    साल के अंत तक शुरू होगी फिल्म

    रिपोर्ट के मुताबिक, किशोर कुमार की बायोपिक के लिए अब फिल्म निर्माता रणवीर से संपर्क साध रहे हैं, लेकिन अनुराग बसु अभी भी रणबीर के साथ ही फिल्म बनाना चाहते हैं। ऐसे में अब अगस्त तक यह फैसला कर लिया जाएगा कि किस सितारे को फिल्म में कास्ट करना है क्योंकि मेकर्स 2023 के अंत तक फिल्म पर काम शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, अभी फिल्म या सितारों को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

    बायोपिक को लेकर रणबीर ने कही थी यह बात

    रणबीर ने अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के दौरान इस बायोपिक के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, "मैं 11 साल से किशोर कुमार की बायोपिक पर काम कर रहा हूं। हम बसु के साथ फिल्म की कहानी लिख रहे हैं और मुझे लगता है कि यह मेरी अगली बायोपिक होगी। मैंने दादा (सौरव गांगुली) के ऊपर बन रही बायोपिक के बारे में भी कुछ नहीं सुना है। ऐसे में मैं ज्यादा कुछ नहीं जानता।"

    रणवीर और रणबीर की आगामी फिल्में

    रणवीर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं, जो 28 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' और कियारा आडवाणी के साथ 'अन्नियन' के हिंदी रीमेक का भी हिस्सा हैं। रणबीर की बात करें तो वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 'के दूसरे और तीसरे भाग में नजर आने वाले हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रणबीर की इस साल आई फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था तो रणवीर की पिछली 3 रिलीज फिल्में असफल रही हैं। पिछले साल उनकी 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' रिलीज हुई थी, तो 2021 में '83' आई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रणबीर कपूर
    रणवीर सिंह
    किशोर कुमार
    बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर

    शक्ति कपूर की फिल्म 'एनिमल' में एंट्री, पर्दे पर लौटेगी बीते जमाने की खलनायकी आगामी फिल्में
    'एनिमल' के पोस्टर में कुल्हाड़ी लिए क्यों दिखे थे रणबीर कपूर? सामने आई नई जानकारी एनिमल फिल्म
    अयान मुखर्जी बनाएंगे 'ये जवानी है दीवानी' का सीक्वल? रणबीर कपूर ने किया खुलासा  अयान मुखर्जी
    रणबीर कपूर की गुजारिश पर शाहरुख खान ने बढ़ाई 'जवान' की रिलीज डेट, मिली ये जानकारी शाहरुख खान

    रणवीर सिंह

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी': करण जौहर ने करवाई रॉकी-रानी के परिवार से मुलाकात करण जौहर
    करण जौहर ने दिखाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से आलिया और रणवीर की झलक  आलिया भट्ट
    फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक आया सामने आलिया भट्ट
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से रणवीर सिंह का नया पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    किशोर कुमार

    किशोर कुमार की बायोपिक में नजर आएंगे रणबीर कपूर, 11 साल से चल रहा काम  रणबीर कपूर
    किशोर कुमार हिंदू थे, मधुबाला से शादी करने के लिए नहीं बदला धर्म- मधुबाला की बहन सेलिब्रिटी गॉसिप
    जयंती विशेष: किशोर कुमार से जुडीं रोचक बातें, आखिरी गाने पर लगी लाखों की बोली बॉलीवुड समाचार
    जयंती विशेष: सायरा बानो ने किया किशोर कुमार को याद, दिलीप कुमार संग साझा की तस्वीर दिलीप कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    'सिर्फ एक बंदा काफी है' का जलवा, 200 मिलियन से ज्यादा व्यूइंग मिनट का बनाया रिकॉर्ड  मनोज बाजपेयी
    आशीष विद्यार्थी की दूसरी शादी से पहली पत्नी ने दुखी होने की खबरों का किया खंडन सेलिब्रिटी की शादी
    बॉक्स ऑफिस: 'द केरल स्टोरी' के आगे नहीं टिकी 'जोगीरा सारा रा रा', 'IB71' का हाल-बेहाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    आशीष विद्यार्थी से पहले इन सितारों ने प्यार के लिए उम्र की दीवार तोड़ रचाई शादी नीना गुप्ता
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023