Loading...
CJP प्रदर्शन में पहुंचे इमरान खान समेत 400 प्रदर्शनकारी मुंबई पुलिस की हिरासत में
मुंबई पुलिस की हिरासत में इमरान खान

CJP प्रदर्शन में पहुंचे इमरान खान समेत 400 प्रदर्शनकारी मुंबई पुलिस की हिरासत में

Oct 10, 2026
06:02 pm

क्या है खबर?

मुंबई के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान समेत लगभग 400 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि इमरान बिना किसी पूर्व इजाजत के हो रहे इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मुंबई पुलिस ने उन्हें अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए इमरान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई में अभिनेता इमरान खान समेत 400 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

बिना अनुमति के हो रहे इस शक्ति प्रदर्शन और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुंबई पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान और शहर के अन्य हिस्सों से इन लोगों को हिरासत में लिया । सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने ये सख्त कदम उठाया।

सेल्फी

पुलिस वैन से इमरान ने शेयर की सेल्फी

हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान ने पुलिस वैन से अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, 'शायद मैं लॉन्ग ड्राइव पर जा रहा हूं।'

उधर मुंबई पुलिस का कहना है कि CJP के समर्थन में इस प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई थी और बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेशानुसार प्रदर्शन केवल आजाद मैदान में ही हो सकते हैं, वहीं CJP कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने पुलिस को ईमेल भेजा था, जिसका कोई जवाब नहीं मिला।

ADVERTISEMENT