चौथी बार मां बनीं किम कार्दशियन, सेरोगेसी के जरिए हुआ बेटे का जन्म
क्या है खबर?
हॉलीवुड अभिनेत्री किम कार्दशियन और उनके पति कान्ये वेस्ट चौथी बार सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं।
किम के बेटे का जन्म शुक्रवार को हुआ है।
किम ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। किम-कान्ये के तीन और बच्चे हैं।
बता दें किम की सबसे छोटी बेटी शिकागो का जन्म भी जनवरी, 2018 में सेरोगेसी के जरिए ही हुआ था। इस समय शिकागो 15 महीने की है।
सोशल मीडिया
किम ने ट्वीट कर दी जानकारी
किम ने बेटे के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "वह यहां हैं और एकदम सही है।"
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा, "वह शिकागो का ट्विन है।"
उन्होंने आगे लिखा, "मुझे यकीन है बहुत जल्द वह अलग दिखने लगेगा, लेकिन अभी के लिए वह शिकागो की तरह ही दिख रहा है।"
मालूम हो कि सेरोगेसी से चौथी बार मां बनने की खबर की पुष्टि किम ने जनवरी में की थी।
ट्विटर पोस्ट
किम का ट्वीट
He’s here and he’s perfect!
— Kim Kardashian West (@KimKardashian) May 10, 2019
ट्विटर पोस्ट
बेटी शिकागो की तरह दिखता है किम का बेटा
He’s also Chicago’s twin lol I’m sure he will change a lot but now he looks just like her ✨
— Kim Kardashian West (@KimKardashian) May 10, 2019
जानकारी
बच्चे का वजन तीन किलोग्राम
रिपोर्ट के अनुसार बच्चे का जन्म गुरुवार शाम को हुआ है और उसका वजन लगभग तीन किलोग्राम है। हालांकि, किम ने बच्चे का नाम क्या रखा है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
जानकारी
किम की बहन ने किया था खुलासा
दरअसल, किम की बहन कर्टनी कार्दशियन अपनी मां क्रिश जेनर के साथ एलेन डीजेनर के टॉक शो पर पहुंची थीं।
इस दौरान कर्टनी ने खुलासा किया कि किम भी इस शो का हिस्सा होने वाली थीं, लेकिन उन्हें जल्दी-जल्दी में अस्पताल के लिए निकलना पड़ा। इस खुलासे से क्रिश अंचभित हो गईं थीं।
कर्टनी ने बताया, "मां को इस बात का पता नहीं था, बच्चे की सेरोगेट मां प्रसव में हैं।"
ट्विटर पोस्ट
एलेन के शो में किम और कर्टनी के बच्चों के साथ क्रिश
I surprised @KrisJenner with 6 of her grandchildren. Then I surprised her with one more. Sending love to you, @KimKardashian and @KanyeWest! @kourtneykardash pic.twitter.com/7SzHA2sahM
— Ellen DeGeneres (@TheEllenShow) May 10, 2019
बेटी शिकागो
सेरोगेसी की मदद से हुआ था शिकागो का जन्म
किम ने बताया था, शिकागो के जन्म के समय डॉक्टर का कहना था कि अगर किम तीसरी बार प्रेग्नेंट होती हैं तो वह गंभीर बीमारी का शिकार हो सकती हैं। इसके बाद सेरोगेसी की मदद से किम ने शिकागो को जन्म दिया था।
इस वजह से किम ने चौथे बच्चे के लिए भी सेरोगेसी की मदद ली।
किम अपने चौथे बच्चे के लिए काफी उत्सुक थीं, ऐसे में बेटे के जन्म के बाद उनकी खुशी दोगुनी हो गई है।
सेरोगेसी
क्या होती है सरोगेसी
सरोगेसी एक ऐसा जरिया है जो किसी को भी संतान की खुशी हासिल करने में मदद करता है। इस लेटेस्ट टेक्निक को अपनाकर कोई भी माता-पिता होने का सुख पा सकता है।
सरोगेसी एक महिला और एक दंपती के बीच का एक एग्रीमेंट होता है, जो अपना खुद का बच्चा चाहता है। सामान्य शब्दों में अगर कहे तो सरोगेसी का मतलब है, बच्चे के जन्म तक एक महिला की किराए की कोख।
जानकारी
किसको पड़ती है सेरोगेसी की ज़रूरत
सेरोगेसी संतान सुख प्राप्ति का एक चिकित्सा विकल्प है। इसकी जरूरत तब पड़ती है जब किसी स्त्री को या तो गर्भाशय का संक्रमण हो या फिर वह किसी अन्य कारण से गर्भ धारण करने में सक्षम नहीं होती है।