'खतरों के खिलाड़ी 15' में कौन है सबसे अमीर? प्रतियोगियों की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
क्या है खबर?
रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। शो में टीवी और मनोरंजन जगत के कई चर्चित सितारे खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस सीजन में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, अविका गौर और हर्ष गुजराल समेत कई सेलेब्स हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में शो के प्रतियोगियों की कुल संपत्ति जानना भी दिलचस्प होगा। आइए जानते हैं कौन कितनी संपत्ति का मालिक है।
#1, #2 & #3
गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक और अविनाश मिश्रा
'बिग बॉस 19' का खिताब जीतने के बाद अब गौरव खन्ना ने 'KKK15' में हिस्सा लिया है, वहीं गौरव की नेटवर्थ की बात करें तो वो 18 करोड़ रुपये के मालिक हैं।
इस सीजन में टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक भी खतरनाक स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति 30-31 करोड़ रुपये है।
अभिनेता अविनाश मिश्रा भी रोहित शेट्टी के शो में हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 5 से 7 करोड़ रुपये है।
#4, #5 & #6
जैस्मिन भसीन, अविका गौर और हर्ष गुजराल
जैस्मिन भसीन 'KKK15' में खतरों से खेलती हुई नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक, वो करीब 41 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।
'बालिका वधू' से घर-घर में मशहूर हुईं अविका गौर ने भी इस शो में प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया है। अविका की नेटवर्थ करीब 30-35 करोड़ रुपये है।
स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल शो मे अपनी कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन का तगड़का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी संपत्तिे करीब 10-12 करोड़ रुपये है।
#7, #8 & #9
ओरी, ऋत्विक धनजानी और फरहाना भट्ट
सोशल मीडिया पर मशहूर ओरी यानी ओरहान अवत्रामणि भी इस शो में नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओरी की नेटवर्थ करीब 80 करोड़ रुपये है।
ऋत्विक धनजानी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी नेटवर्थ की बात करें तो वो करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
फरहाना भट्ट का नाम भी इस सूची में शामिल हैं। फरहाना इस शो में नजर आ रही हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 2-3 करोड़ रुपये है।