'खतरों के खिलाड़ी 10' की विजेता करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा से की सगाई
क्या है खबर?
सगाई किसी भी व्यक्ति की जिंदगी का खुशनुमा लम्हा होता है। इसे मजबूत रिश्ते का पहला आधार माना जाता है। जब बात सेलिब्रिटीज की हो, तो उत्साह और दोगुना हो जाता है।
'खतरों के खिलाड़ी 10' की विजेता और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से सगाई कर ली है।
हाल में जानकारी सामने आई थी कि करिश्मा रियल एस्टेट बिजनेसमैन वरुण को डेट कर रही हैं।
आइए जानते हैं पूरी खबर।
रिपोर्ट
परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई सगाई
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री करिश्मा ने शुक्रवार को अपने बॉयफ्रेंड वरुण से सगाई की है।
सूत्रों ने बताया कि केवल परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई सेरेमनी हुई है। हालांकि, इस संबंध में कपल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
उन्होंने अपनी सगाई की खबर को गोपनीय रखा है। कहा जा रहा है कि करिश्मा और वरुण जल्द एक-दूसरे से शादी करने वाले हैं।
मुलाकात
कैसे हुई थी कपल की मुलाकात?
सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों से उनकी बॉन्डिंग साफ झलकती है।
हाल में करिश्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बॉयफ्रेंड वरुण की तस्वीर शेयर की थी और उन्हें उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी थीं।
इसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि करिश्मा और वरुण के बीच प्यार की खिचड़ी पक रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
रिलेशनशिप
मॉडल उपेन पटेल के साथ रिलेशनशिप में थीं करिश्मा
करिश्मा इससे पहले मॉडल उपेन पटेल के साथ रिलेशनशिप में थीं। करिश्मा और उपेन की मुलाकात सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के घर में हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी थीं।
'बिग बॉस' के शो में भाग लेने के बाद उन्होंने अन्य रियलिटी शो में भी भाग लिया था। हालांकि, इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था।
करीब दो सालों तक डेटिंग करने के बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
करियर
इन फिल्मों में नजर आई हैं करिश्मा
करिश्मा के करियर की बात करें तो उन्हें कई चर्चित फिल्मों और टीवी शोज में देखा गया है। उन्होंने लोकप्रिय हिन्दी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से 2001 में डेब्यू किया था।
टीवी शो 'नागिन 3' में भी उन्हें काफी पसंद किया गया था।
इसके अलावा उन्होंने 'ग्रैंड मस्ती' और 'संजू' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवायी है। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में देखा गया था।