NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या कैटरीना और विक्की ने चुपके-चुपके कर ली सगाई? जानिए सच्चाई
    अगली खबर
    क्या कैटरीना और विक्की ने चुपके-चुपके कर ली सगाई? जानिए सच्चाई
    क्या कैटरीना और विक्की ने चुपके-चुपके कर ली सगाई?

    क्या कैटरीना और विक्की ने चुपके-चुपके कर ली सगाई? जानिए सच्चाई

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 18, 2021
    07:15 pm

    क्या है खबर?

    काफी समय से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने भले ही अब तक अपना रिश्ता स्वीकार ना किया हो, लेकिन फैंस उन्हें एक होते देखना चाहते हैं।

    पिछले कई दिनों से उनकी शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। इंटरनेट पर ऐसी खबरें भी चल रही हैं कि कैटरीना ने विक्की से गुपचुप सगाई कर ली है, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    रिपोर्ट

    सोशल मीडिया पर सगाई को लेकर फैल रहीं अफवाहें

    स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना और विक्की एक-दूसरे को डेट जरूर कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने अपना रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाया है। उनकी सगाई को लेकर फैल रहीं खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

    दरअसल, फोटोग्राफर विरल भयानी के सोशल हैंडल पर शेयर किए गए एक पोस्ट में लिखा गया, 'सगाई की अफवाहें हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने रोका कर लिया है। आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। तब तक के लिए ये खबरें अफवाहें।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए पोस्ट

    Hmmmm there are engagement rumours that they had a roka ceremony. Will wait for an official announcement till then it remains a rumour. #vickykaushal #katrinakaif pic.twitter.com/1vtsyaLju2

    — Viral Bhayani (@viralbhayani77) August 18, 2021

    मुहर

    कैटरीना-विक्की के रिश्ते को हर्षवर्धन ने किया था सार्वजनिक

    कैटरीना और विक्की ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। हालांकि, पिछले महीने दोनों के कॉमन फ्रेंड और अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने उनके रिश्ते की पोल खोल दी थी।

    एक चैट शो में हर्षवर्धन से पूछा गया था कि इंडस्ट्री के कौन से अफेयर हैं, जिनके साथ होने की अफवाह को वह सच मानते हैं। जवाब में एक्टर ने कहा था, "विक्की कौशल और कैटरीना साथ हैं। यह सच है। इसके बाद अब मैं मुसीबत में फंसने वाला हूं।"

    शुरुआत

    कब शुरू हुई थी कैटरीना-विक्की के रिश्ते को लेकर सुगबुगाहट?

    विक्की और कैटरीना को कई बार साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जा चुका है। उन्हें पिछले साल आयोजित हुई ईशा अंबानी की होली पार्टी में पहली बार साथ देखा गया था। तभी से दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हुई थी। विक्की को कैटरीना के घर हुई क्रिसमस पार्टी में भी देखा गया।

    सोशल मीडिया पर भी दोनों के साथ होने का संकेत मिल चुका है। फैंस तो पहले ही उन्हें 'विकैट' के नाम से बुलाने लगे हैं।

    फिल्में

    इन फिल्मों में नजर आएंगे कैटरीना और विक्की

    कैटरीना जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी। उन्हें फिल्म 'भूत पुलिस' में देखा जाएगा। वह फिल्म 'टाइगर 3' में भी नजर आएंगी। साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में भी कैटरीना काम कर रही हैं।

    विक्की फिल्म 'मिस्टर लेले' में नजर आएंगे। वह सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' का हिस्सा हैं। विक्की भारतीय क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की बायोपिक और फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में काम कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    विक्की कौशल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    बॉलीवुड समाचार

    'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' का रिव्यू: वॉर ड्रामा की कसौटी पर खरी नहीं उतरी फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार
    'हीरा मंडी' में रेखा की जगह ऐश्वर्या राय को कास्ट कर सकते हैं भंसाली लेटेस्ट वेब सीरीज
    अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' से नहीं टकराएगी 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9', बदली रिलीज डेट हॉलीवुड समाचार
    आर्थिक तंगी के बाद शगुफ्ता अली को मिला काम, इस फिल्म में आएंगी नजर मुंबई

    मनोरंजन

    फिल्म 'चेहरे' का नया ट्रेलर रिलीज, अनोखे अंदाज में दिखे इमरान और रिया बॉलीवुड समाचार
    आखिर ट्विटर पर राधिका आप्टे को बायकॉट करने की मांग क्यों हो रही? ट्विटर
    दीपिका और ऋतिक की 'फाइटर' की रिलीज डेट जारी दीपिका पादुकोण
    इन फिल्मों में बॉलीवुड की चांदनी का अंदाज और किरदार भूल नहीं पाएंगे आप श्रीदेवी

    विक्की कौशल

    डिनर डेट पर विक्की कौशल के साथ स्पॉट हुईं कैटरीना कैफ, तस्वीरें वायरल मुंबई
    जैक्लिन और विक्की को खराब को-स्टार मानती हैं तापसी पन्नू, जानिए क्या है कारण बॉलीवुड समाचार
    'फीमेल अक्षय कुमार' हैं भूमि पेडनेकर! जानिए कैसे करण जौहर
    'छपाक' सहित 2020 में ये बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर देंगी दस्तक दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025