LOADING...
'जाने जान' से करीना कपूर का पहला लुक जारी, जानिए कब आएगा फिल्म का ट्रेलर 
फिल्म 'जाने जान' से करीना कपूर का पहला पोस्टर आया सामने (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kareenakapoorkhan)

'जाने जान' से करीना कपूर का पहला लुक जारी, जानिए कब आएगा फिल्म का ट्रेलर 

Sep 02, 2023
01:03 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर ने कुछ समय पहले अपनी नई फिल्म 'जाने जान' का ऐलान किया था। यह फिल्म इसलिए ज्यादा खास है क्योंकि 'जाने जान' के जरिए करीना OTT की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। अब निर्माताओं ने शनिवार (02 सितंबर) को 'जाने जान' से करीना का लुक जारी कर दिया है, जिसमें वह दमदार अवतार में नजर आ रही हैं। बता दें, 'जाने जान' का ट्रेलर 5 सितंबर को जारी किया जाएगा।

पोस्टर 

फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर 

नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म 'जाने जान' से करीना का लुक साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'रोमांच बस आने ही वाला है और यह 3 दिनों में आपके पास आ रहा है। जाने जान का ट्रेलर 3 दिन बाद जारी किया जाएगा।' 'जाने जान' का निर्देशन सुजॉघ घोष द्वारा किया जाएगा। इसमें जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी नजर आएंगे। यह फिल्म करीना के जन्मदिन यानी 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर