Page Loader
करण जौहर की मां और प्रोड्यूसर हीरू जौहर की हुई दो बड़ी सर्जरी
करण जौहर की मां की हुई दो बड़ी सर्जरी

करण जौहर की मां और प्रोड्यूसर हीरू जौहर की हुई दो बड़ी सर्जरी

Aug 31, 2021
11:34 am

क्या है खबर?

निर्माता करण जौहर की लोकप्रियता किसी फिल्मी अभिनेता से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में करण की मां और प्रोड्यूसर हीरू जौहर को व्हील चेयर पर देखा गया था। इसके बाद करण के प्रशंसकों की चिंताएं बढ़ गई थीं। दरअसल, करण की मां हीरू को दो बड़ी सर्जरी हुई है। यही वजह है कि उन्हें एक अस्पताल में व्हील चेयर पर देखा गया था।

इंस्टाग्राम पोस्ट

करण ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके दी जानकारी

करण की मां हीरू की हाल ही में स्पाइनल फ्यूजन और घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी। उन्होंने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर मां हीरू का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्हें अपनी मां के इलाज के लिए डॉक्टरों का आभार व्यक्त करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में करण एक अच्छे बेटे की तरह अपनी मां हीरू की देखभाल करते हुए नजर आए हैं।

बयान

मेरी मां, मेरी सुपर हीरो- करण

इस वीडियो में करण ने अपनी मां से पूछा, "घर जा रहे हैं, सभी के लिए कुछ मैसेज?" इस पर उनकी मां ने डॉक्टरों के प्रति आभार जताया है। करण ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मेरी मां, मेरी सुपर हीरो। लॉकडाउन में उनकी दो बड़ी सर्जरी हुई है। पिछले आठ महीनों में उनकी स्पाइनल फ्यूजन सर्जरी और उनके पैर के घुटने का रिप्लेसमेंट हुआ। उन्होंने इन दोनों सर्जरी के दौरान अपनी जबरदस्त शक्ति का परिचय दिया।'

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए करण का वीडियो

प्रतिक्रिया

इन हस्तियों ने दी करण को शुभकामनाएं

करण ने पोस्ट में बताया कि उनकी मां 79 साल की हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इस उम्र में भी उनकी मां हीरू जोश और उत्साह से लबरेज रहती हैं। करण ने मां के प्रति भावनाएं जाहिर करते हुए लिखा, 'मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं मां। आपके बच्चे केक और गाने के साथ घर पर इंतजार कर रहे हैं।' करण के पोस्ट पर दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, जोया अख्तर और अथिया शेट्टी ने शुभकामनाएं दी हैं।

वर्कफ्रंट

करण की आने वाली फिल्में

करण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कई फिल्मों के प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं। करण अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'शेरशाह' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में सिद्धार्थ के अलावा कियारा आडवाणी दिखी हैं। वह फिल्म 'लाइगर' का भी निर्माण कर रहे हैं। इसमें विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। वह 'दोस्ताना 2', 'मिस्टर लेले' और 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियों में हैं। 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया और रणबीर कपूर प्रमुख भूमिका में हैं।