Loading...
'कप्पी स्क्वाड' के निर्देशक बेलराज कलारिकल का 27 की उम्र में निधन, कमरे में मिला शव
निर्देशक बेलराज कलारिकल का निधन (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

'कप्पी स्क्वाड' के निर्देशक बेलराज कलारिकल का 27 की उम्र में निधन, कमरे में मिला शव

लेखन सयाली
Oct 17, 2026
04:22 pm

क्या है खबर?

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'कप्पी स्क्वाड' के निर्देशक बेलराज कलारिकल का शनिवार, 17 अक्टूबर को निधन हो गया। बेलराज महज 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। कोच्चि के एक होटल के कमरे में उन्हें मृत पाया गया था। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

निधन

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

बेलराज की मौत की खबर से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। प्रोडक्शन कंट्रोलर बदुशा समेत कई सितारों ने अपना दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

फिल्म निर्माता और अभिनेता राहुल रिजी नायर ने भी बेलराज को 'प्यारे भाई' के रूप में याद किया और उन्हें एक दूरदर्शी फिल्म निर्माता बताया।

राहुल ने एक पोस्ट में लिखा, 'भारी मन और शोक के साथ, हम अपने भाई और मार्गदर्शक बेलराज कलारिकल के निधन की दुखद खबर साझा कर रहे हैं।'

श्रद्धांजलि

जियो हॉटस्टार ने भी जताया दुख

'निझल', 'मधुरम' और 'डाकिनी' जैसी फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम करने के बाद बेलराज ने 'काप्पी स्क्वाड' के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था।

सीरीज कुछ ही दिन पहले 'जियोहॉटस्टार' पर रिलीज हुई थी। 'जियो हॉटस्टार मलयालम' ने भी बेलराज को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने 'कापी स्क्वाड' में जान डाल दी।

बता दें कि बेलराज की 6 साल के रिलेशनशिप के बाद सितंबर में ही शादी हुई थी।

ADVERTISEMENT