कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो' सेंसर बोर्ड से 'U' सर्टिफिकेट के साथ हुई पास
क्या है खबर?
कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'ज्विगाटो' के जरिए लंबे वक्त बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।
मौजूदा वक्त में वह अभिनेत्री शहाना गोस्वामी और नंदिता दास के साथ फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
अब इस फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है।
दरअसल, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने 'ज्विगाटो' को 'U' सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। इसका मतलब है कि सभी को फिल्म देखने की अनुमति है।
कलाकार
कपिल की पत्नी की भूमिका निभाएंगी शहाना गोस्वामी
कपिल की 'ज्विगाटो' 105.47 मिनट (1 घंटा 45 मिनट 47 सेकंड) लंबी है।
यह फिल्म 17 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
इस फिल्म का निर्देशन अभिनेत्री नंदिता दास ने किया है। फिल्म में अभिनेत्री शहाना गोस्वामी भी हैं, जो कपिल की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी।
फिल्म में कपिल एक डिलिवरी बॉय की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके आर्थिक संघर्षों की कहानी फिल्म में दिखाई जाएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्वीट
#Xclusiv... ‘ZWIGATO’ RUN TIME... #Zwigato certified 'U' by #CBFC on 21 Nov 2022. Duration: 105.47 min:sec [1 hour, 45 min, 47 sec]. #India
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 10, 2023
⭐ Theatrical release date: 17 March 2023.#KapilSharma #ShahanaGoswami #ApplauseEntertainment #NanditaDas pic.twitter.com/uv4NlkpupL