Page Loader
कन्नड़ फिल्म निर्देशक एसके भगवान का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
कन्नड़ फिल्म निर्देशक एसके भगवान का निधन

कन्नड़ फिल्म निर्देशक एसके भगवान का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Feb 20, 2023
11:27 am

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर कन्नड़ फिल्म निर्देशक एसके भगवान का आज (20 फरवरी) सुबह बेंगलुरू में निधन हो गया। वह 89 साल के थे। उनके निधन का कारण उम्र संबंधी बीमारियां बताई जा रही हैं। भगवान ने 1956 में प्रभाकर शास्त्री भाग्योदय संग एक सहायक निर्देशक के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म साल 1966 में रिलीज हुई 'संध्या राग' थी।

भगवान

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने जताया दुख

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ट्वीट करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री ने लिखा, 'कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध निर्देशक एसके भगवान के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। भगवान उनके परिवार को इस दर्द को सहन करने की शक्ति दे। दोराई-भगवान की जोड़ी ने कन्नड़ सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी। डॉ और उनके दोस्त दोराई राज ने 'कस्तूरी निवास', 'एराडु सोयम', 'बयालु दारी', 'गिरि कान्ये' और 'होसा लेकुक' निर्देशन किया। ओम शांति।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें ट्वीट