NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका पर रंगोली का निशाना, देश में पर्यावरण पर हो रहा काम उस पर भी बोलिए
    अगली खबर
    प्रियंका पर रंगोली का निशाना, देश में पर्यावरण पर हो रहा काम उस पर भी बोलिए

    प्रियंका पर रंगोली का निशाना, देश में पर्यावरण पर हो रहा काम उस पर भी बोलिए

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Sep 27, 2019
    02:07 pm

    क्या है खबर?

    स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने बीते सोमवार को यूएन क्लाइमेट एक्शन समिट में अपने भाषण से करोड़ों दिल जीते।

    अपनी स्पीच के माध्यम से ग्रेटा द्वारा उठाए गए सवालों की सराहना करते हुए कई सेलीब्रिटीज़ ने भी उनके भाषण की तारीफ की।

    इनमें से एक अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी थीं।

    ग्रेटा का सपोर्ट करते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया था।

    अब इसको लेकर कंगना रनौत की बहन रंगोली ने उन पर निशाना साधा है।

    सोशल मीडिया

    रंगोली ने प्रियंका पर साधा निशाना

    प्रियंका के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए रंगोली ने लिखा, 'डियर पीसी (प्रियंका चोपड़ा) आपकी वापसी अच्छी लगी, हां यह यंग लड़की अच्छा काम कर रही है, मगर हमारे देश में भी बहुत लोग तन मन धन से पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं, सिर्फ भाषण नहीं दे रहे परिणाम ला रहे हैं।'

    रंगोली ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'उनके लिए भी कभी कुछ प्यार से शब्द बोल दीजिए, अच्छा लगेगा।'

    ट्विटर पोस्ट

    देखें रंगोली का ट्वीट

    Dear PC nice to have u back, Yes this young woman is doing great work, magar hamare desh mein bhi bahut log tan man dhan se environment keliye kaam kar rahe hain,sirf lecture nahin de rahe results laa rahe hain... unkeliye bhi kabhi kuch payaar ke shabd bol dijiye...acha lagega🙏 https://t.co/50CJ9cDWYy

    — Rangoli Chandel (@Rangoli_A) September 25, 2019

    ट्वीट

    प्रियंका ने ट्वीट कर क्या लिखा था?

    प्रियंका ने ग्रेटा के ट्वीट के साथ-साथ उनके भाषण को भी शेयर किया था।

    प्रियंका ने लिखा था, 'ग्रेटा थनबर्ग सभी को जो बहुत जरूरी सबक था उसे सिखाने के लिए शुक्रिया, अपनी जनरेशन को साथ लाने के लिए और यह बताने के लिए हमें और बेहतर करने की जरूरत है, जो ज्यादा जरूरी है उसे बचाने की ज्यादा आवश्यकता है। आखिरी में, हमारे पास एक यही ग्रह है। #Howdareyou'

    ट्विटर पोस्ट

    देखें प्रियंका चोपड़ा का ट्वीट

    Thank you @gretathunberg for giving us the much needed punch in the face, for bringing your generation together and showing us that we need to know better, do more to save what is most critical. At the end of the day, we only have this one planet. #HowDareYou https://t.co/IiQ5NUavpD

    — PRIYANKA (@priyankachopra) September 24, 2019

    जानकारी

    इन स्टार्स ने की ग्रेटा की तारीफ

    बता दें कि बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड स्टार्स ने भी ग्रेटा के स्पीच की तारीफ की थी। आलिया भट्ट, काजोल, वरुण धवन, अजय देवगन के अलावा क्रिस हेम्सवर्थ, कैरी वाशिंगटन जैसे सितारों ने भी ग्रेटा की प्रशंसा की थी।

    तारीख

    11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी 'द स्काई इज़ पिंक'

    वहीं, प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय वह 'द स्काई इज़ पिंक' के प्रमोशन में बिजी हैं।

    प्रियंका के साथ फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नज़र आएंगी। 'द स्काई इज़ पिंक' को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है।

    इसकी कहानी मोटीवेशन स्पीकर आयशा चौधरी पर आधारित है।

    फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। इसके जरिए प्रियंका लगभग तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा
    आलिया भट्ट

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    हॉलीवुड समाचार

    अलादीन के प्रशंसक हैं, तो जान लें उसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य मनोरंजन
    वीडियो गेम पर बनी हॉलीवुड की पाँच फिल्में जो हुईं बुरी तरह फ़्लॉप मनोरंजन
    खुद को भारत की प्रधानमंत्री और निक को अमेरिकी राष्ट्रपति बनते देखना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड समाचार
    बैकलेस साड़ी पहन प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बोल्ड अंदाज, डांस का वीडियो वायरल बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    अभिनेत्री ईशा सरवानी के साथ लाखों की ठगी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार दिल्ली
    #TheZoyaFactorReview: दुलकर सलमान ने किया इंप्रेस, जानिए कैसी है सोनम कपूर की फिल्म 'द ज़ोया फैक्टर' मनोरंजन
    'कबीर सिंह' के बाद क्रिकेटर बनेंगे शाहिद कपूर, फिल्म के लिए मांगे इतने करोड़! मनोरंजन
    इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स: 'सेक्रेड गेम्स', 'लस्ट स्टोरीज़' और राधिका आप्टे को किया गया नॉमिनेट नेटफ्लिक्स

    प्रियंका चोपड़ा

    'भारत' छोड़ने पर सलमान ने प्रियंका पर फिर कसा तंज, कही ये बड़ी बात बॉलीवुड समाचार
    प्रिंस हैरी और मेगन के बेटे आर्ची का कमरा है साउंडप्रूफ, जानें कितनी है इसकी लागत हॉलीवुड समाचार
    हुमा कुरैशी को मिला हॉलीवुड प्रोजेक्ट, जैक स्नायडर की फिल्म में निभाएंगी अहम किरदार दीपिका पादुकोण
    क्या करीना ने अपनी शादी में शाहिद को किया था इन्वाइट? अभिनेता ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    खुशखबरी! बीमारी का इलाज करवाकर जल्द वापस लौटेंगे ऋषि कपूर दीपिका पादुकोण
    'डॉन 3' में शाहरुख खान को यह अभिनेता कर सकता है रिप्लेस बॉलीवुड समाचार
    सुनील ग्रोवर के बाद क्या सलमान खान की अगली फिल्म का हिस्सा होंगे कपिल शर्मा! बॉलीवुड समाचार
    आलिया की त्वचा कैसे दिखती है इतनी चमकदार, जानिए उनकी ख़ूबसूरती का राज बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025