LOADING...
'रानी' बनकर फिर लौटेंगी कंगना रनौत, 'क्वीन 2' से जुड़ी ये जानकारी कर देगी खुश
'क्वीन 2' के साथ वापसी को तैयार कंगना रनौत

'रानी' बनकर फिर लौटेंगी कंगना रनौत, 'क्वीन 2' से जुड़ी ये जानकारी कर देगी खुश

Apr 01, 2026
02:28 pm

क्या है खबर?

कंगना रनौत के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल 'क्वीन' दूसरी किस्त के साथ लौट रही है। साल 2014 में रिलीज इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है, और कंगना को उनके शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फिल्म में राजकुमार राव मुख्य अभिनेता हैं, जबकि लीजा हेडन ने दमदार कैमियो किया। चर्चा पहले से थी कि निर्माता 'क्वीन' का सीक्वल ला रहे हैं। अब शूटिंग से जुड़ा अपडेट आया है।

शूटिंग

अप्रैल से शुरू हो जाएगी 'क्वीन 2' की शूटिंग

मिड-डे के मुताबिक, 'क्वीन 2' की शूटिंग अप्रैल के आखिर तक शुरू होने वाली है। एक सूत्र ने टैब्लॉइड को बताया, "इस बार रानी का किरदार बुद्धिमान, सशक्त और अनोखा होगा, लेकिन कहानी का एक मोड़ उसे आत्म-खोज की राह पर ले जाएगा। यह दिखाएगा कि कैसे वह अपनी विशिष्टता, आत्म-बोध और साहस के बलबूते जिंदगी में सफलता हासिल करती है।" पहली किस्त में रानी पेरिस और एम्स्टर्डम गई थी, जबकि इस बार वह भारत के शहरों की सैर करेगी।

फिल्म

मुंबई में भव्य सेट का होगा निर्माण

हुए सूत्र ने आगे बताया कि 'क्वीन 2' की शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में शुरू होगी, जहां उत्तर भारतीय शहर को दर्शाने वाला भव्य सेट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, "मुंबई में शूटिंग पूरी होने के बाद, वे अन्य महानगरों में जाएंगे। यह 3 महीने में बनकर तैयार हो जाएगी।" फिलहाल, कंगना अपनी एक अन्य फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर चर्चा में हैं। यह मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल के कर्मचारियों पर आधारित होगी।

Advertisement