Loading...
ईशा कोप्पिकर के समर्थन में उतरीं कंगना- मैं जिससे मिलती हूं, उसकी भक्त बन जाती हूं
कंगना रनौत ने किया ईशा कोप्पिकर का समर्थन

ईशा कोप्पिकर के समर्थन में उतरीं कंगना- मैं जिससे मिलती हूं, उसकी भक्त बन जाती हूं

Aug 19, 2026
10:50 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत, ईशा कोप्पिकर के समर्थन में उतर आई हैं। हाल ही में ईशा ने खुद को 'अंधभक्त' कहते हुए एक वीडियो साझा किया था। कंगना ने ईशा के इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर करते हुए उनका पक्ष लिया। इसी के साथ कंगना ने अपने बचपन का एक किस्सा भी याद किया, जब उन्होंने बच्चों को डंडे से पीटने वाले एक शिक्षक के खिलाफ निडर होकर विरोध जताया था।

संघर्ष

कंगना ने याद किया अपने बचपन का संघर्ष

कंगना ने लिखा, 'वाह! इसे मेरे लिए बहुत अच्छे से समझाया गया है। जैसे हाई स्कूल में मैंने उस शिक्षक का विरोध किया, जो असेंबली में बच्चों के सिर पर डंडा मारते थे। 26/11 की हिंसा और निर्भया के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ भी मैंने आवाज उठाई। रास्ते में आई किसी कमी के लिए मैंने कभी माता-पिता को दोष नहीं दिया, बल्कि अपनी मेहनत से जो जीवन स्तर हासिल किया, पूरे परिवार को भी उसी मुकाम तक पहुंचाया।'

बयान

ईशा के 'अंधभक्त' वीडियो पर कंगना का बेबाक बयान

कंगना ने आगे लिखा, 'मैं जिससे भी मिलती हूं, उसकी भक्त बन जाती हूं। मुझे अपने देश और देशवासियों से प्यार है, मुझे अपनी जिंदगी से प्यार है।'

मंगलवार को ईशा कोप्पिकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर भारत के प्रति अपना प्यार जताते हुए ट्रोल्स पर सवाल उठाए थे। उन्होंने सभी से अपने देश पर 'गर्व' करने की अपील की और कहा कि वो भारत से यूं ही 'गर्व, जुनून और बिना किसी झिझक के' प्यार करती रहेंगी।

ADVERTISEMENT

दो टूक

सवाल भी उठाऊंगी और देश से प्यार भी करूंगी- ईशा

ईशा ने ट्रोल्स पर पलटवार कर कहा था कि अगर देश से प्यार करना और उसकी तरक्की चाहना 'अंधभक्ति' है तो उन्हें अंधभक्त होने पर गर्व है।

उनकी ये भक्ति किसी राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि देश के लिए है। उन्होंने कहा कि देश पर सवाल उठाने के बावजूद उससे सच्चा प्यार किया जा सकता है। ये पूछने के बजाय कि देश ने हमें क्या दिया, हमें सोचना चाहिए कि हम नए भारत के निर्माण में क्या योगदान दे सकते हैं।

ADVERTISEMENT

बेबाक बयानबाजी

'जेन Z' पर मुखर हैं कंगना

बता दें कि जून में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू होने के बाद से कंगना 'जेन Z' पर अपनी टिप्पणियों को लेकर काफी मुखर रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने जनरेशन जेड को 'गटर जनरेशन' कह दिया था।

हालांकि, बाद में वो बोलीं कि उन्होंने पूरी पीढ़ी को नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा लोगों को निशाना बनाया था।

काम के मोर्चे पर बात करें तो कंगना आखिरी बार जून में रिलीज हुई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आई थीं।

ADVERTISEMENT