Page Loader
जनसंख्या पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- तीसरा बच्चा होने पर माता-पिता को हो जेल या जुर्माना

जनसंख्या पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- तीसरा बच्चा होने पर माता-पिता को हो जेल या जुर्माना

Apr 21, 2021
06:23 pm

क्या है खबर?

कंगना रनौत अपने बड़बोलेपन के चलते कई बार विवादों से घिर चुकी हैं। बावजूद इसके वह अपने विचार रखने से पीछे नहीं हटतीं। अब फिर कंगना की बयानबाजी के चलते विवाद गहराया हुआ है। दरअसल, इस बार कंगना ने भारत की बढ़ती आबादी को रोकने के लिए सख्त कानून की वकालत की है। उन्होंने अपने ट्वीट में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए अजीबोगरीब बयान दिया है। आइए जानते हैं कंगना ने क्या कहा।

सलाह

जनसंख्या को लेकर नियम-कानून बनने चाहिए- कंगना

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वोट की राजनीति करते हुए उस समय जबरदस्ती लोगों की नसबंदी की, जिसकी वजह से वह चुनाव हार भी गई थीं। बाद में उनकी हत्या भी कर दी गई थी।' उन्होंने आगे लिखा, 'इसे ध्यान में रखते हुए कुछ नियम-कानून बनाए जाने चाहिए। इसके अंतर्गत तीसरा बच्चा अगर किसी का होता है तो उसे बतौर जुर्माना या कुछ सालों की जेल की सजा होनी चाहिए।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए कंगना का पहला ट्वीट

संकट

कंगना बोलीं- इस देश को कैसे संभालना है, ये बताओ

एक दूसरे ट्वीट में कंगना कहती हैं, 'देश में अधिक जनसंख्या के कारण लोग मर रहे हैं। कागज पर सिर्फ 130 करोड़ भारतीयों के अलावा भारत में 25 करोड़ से अधिक अवैध प्रवासी हैं, जो दूसरे देशों से आकर बसे हुए हैं।' कंगना ने लिखा, 'आज के समय में भारत की बढ़ती हुई जनसंख्या एक संकट है। इस देश को कैसे संभालना है, मुझे यह बताओ। हमें भी तो जिम्मेदार बनने की जरूरत है ना।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए कंगना का दूसरा ट्वीट

खिंचाई

कॉमेडियन सलोनी गौर ने कंगना को लिया आड़े हाथ

कॉमेडियन सलोनी गौर ने कंगना के ट्वीट पर उनके भाई-बहन का स्क्रीनशॉट लगाया। इस पर कंगना ने जवाब दिया है, 'हैरानी की बात नहीं कि कॉमेडी भी तुम पर मजाक क्यों है।' उन्होंने लिखा, 'मेरे परदादा के आठ भाई-बहन थे। उन दिनों कई बच्चे मर जाते थे। जंगल में जानवर ज्यादा थे, इंसान मुश्किल से ही मिलते थे, हमें वक्त के साथ बदल जाना चाहिए, वक्त की मांग है जनसंख्या पर नियंत्रण करना। चीन की तरह सख्त नियम होने चाहिए।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें सलोनी का पोस्ट

वर्कफ्रंट

कंगना की ये फिल्मे हैं कतार में

काम के मोर्चे पर बात करें तो कंगना जल्द ही तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और अभिनेत्री जयललिता के जीवन पर बनी फिल्म 'थलाइवी' में नजर आएंगी। वह फिल्म 'धाकड़' और निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा की फिल्म 'तेजस' का भी हिस्सा हैं, जिसमें वह एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभाने वाली हैं। कंगना जल्द ही देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती दिखेंगी। वह कश्मीर की एक रानी पर फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स-द लीजेंड ऑफ दिद्दा' भी लेकर आ रही है।