Page Loader
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काजल पिसल निभाएंगी दया बेन की भूमिका? जानिए सच
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काजल पिसल निभाएंगी दयाबेन की भूमिका? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@pisalkajal)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में काजल पिसल निभाएंगी दया बेन की भूमिका? जानिए सच

Mar 31, 2025
05:18 pm

क्या है खबर?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोटे पर्दे का सबसे लंबे समय तक चलने वाले धारावाहिकों में से एक है। शो कई वर्षों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि, काफी समय से 'दया बेन' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी की गैर-मौजूदगी को लेकर दर्शक निराश हैं। शो के निर्माता असित मोदी पुष्टि कर चुके हैं कि अब दिशा शो में वापस नहीं आएंगी। खबर है कि शो में दयाबेन की भूमिका काजल पिसल निभा सकती हैं।

रिपोर्ट

काजल ने खुद बताया सच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री काजल पिसल अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की भूमिका में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि, अब काजल ने खुद इसके पीछे का सच बताया है। काजल ने स्पष्ट किया है कि वे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की भूमिका नहीं अदा कर रही हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने शो के लिए ऑडिशन दिया था।

सच

2022 में दिया था ऑडिशन

जूम को दिए इंटरव्यू में काजल ने कहा, "मैं पहले से ही 'झनक' में काम कर रही हूं। ऐसे में यह खबर झूठ है। हां, मैंने दयाबेन के लिए 2022 में ऑडिशन दिया था और वो फोटो अब वायरल हो रही है। अब मैं सिर्फ यही कहूंगी कि शो में मेरे काम करने की खबर गलत है।" दिशा ने 2017 में अपनी प्रेग्नेंसी के कारण शो से ब्रेक लिया था और तभी से वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं।