Page Loader
NTR 30: अगले साल रिलीज होगी जूनियर NTR की फिल्म, सामंथा की होगी मुख्य भूमिका!
5 अप्रैल, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी जूनियर NTR की फिल्म

NTR 30: अगले साल रिलीज होगी जूनियर NTR की फिल्म, सामंथा की होगी मुख्य भूमिका!

Jan 01, 2023
04:36 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'RRR' की सफलता के बाद अब जूनियर NTR अपनी आगामी फिल्म 'NTR30' की तैयारियों में जुट गए हैं। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। कोराताला शिवा के निर्देशन में तैयार हो रही यह फिल्म 5 अप्रैल, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें, अभी तक NTR की 30वीं फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू हो जाएगी।

स्टार कास्ट

मुख्य भूमिका में नजर आएंगी सामंथा?

बता दें, 'NTR30' को वर्ष की बहुप्रतीक्षित परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका निभा सकती हैं, हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस फिल्म के लिए संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं। जहां तक फिल्म की कहानी की बात है तो अभी तक मेकर्स ने इस बारे में काेई खुलासा नहीं किया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए फिल्म का पोस्टर

आलिया

आलिया को ऑफर हुई थी 'NTR30'

चर्चा थी कि NTR की फिल्म 'NTR30' में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभाएंगी। उनका नाम फिल्म के लिए तय भी माना जा रहा था, लेकिन हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया है। माना जा रहा है कि फिल्म 'RRR' में साइडलाइन होने की वजह से आलिया ने फिल्म से किनारा कर लिया और साउथ फिल्मों की बजाए बॉलीवुड पर ही फोकस रखना सही समझा।

वर्कफ्रंट

इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं आलिया

हाल ही में आलिया को रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में और शेफाली शाह के साथ फिल्म 'डार्लिंग्स' में देखा गया था। वह अब 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में काम कर रही हैं। करण जौहर की बड़े बजट की फिल्म 'तख्त' और फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी आलिया के खाते से जुड़ी गई है। इसके अलावा वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' मे एक्ट्रेस गैल गैडोट के साथ अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।

वर्कफ्रंट

आमिर खान के साथ स्क्रिन शेयर करेंगे जूनियर NTR?

जूनियर NTR ने हाल ही में अपने अगले प्रोजेक्ट 'NTR31' की घोषणा की थी। इस फिल्म का निर्देशन KGF के निर्देशक प्रशांत नील करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि प्रशांत, प्रभास की फिल्म 'सालार' का काम पूरा करने के बाद अप्रैल में 'NTR31' पर काम शुरू करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में जूनियर NTR के साथ बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी नजर आ सकते हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

जूनियर NTR ने 1996 में फिल्म 'रामायणम' से बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। वह दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके हैं। जूनियर NTR साउथ के सबसे अमीर कलाकारों में शुमार हैं।