एसएस राजामौली के जन्मदिन पर जूनियर एनटीआर का खास पोस्ट, अनदेखी तस्वीर साझा कर लुटाया प्यार
क्या है खबर?
मशहूर फिल्म निर्माता एसएस राजामौली 10 अक्टूबर को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उनके प्रशंसक समेत साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी बीच मशहूर अभिनेता जूनियर एनटीआर ने भी अपने चहिते राजामौली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राजामौली के साथ 'RRR' की शूटिंग के दौरान खींची गई एक पुरानी तस्वीर साझा की और दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा।
बधाई
दिल छू लेगा जूनियर एनटीआर का संदेश
जूनियर एनटीआर ने अपने एक्स अकाउंट पर ये पोस्ट साझा किया है। तस्वीर में वो राजामौली के कंधे पर चढ़े नजर आए, जिससे दोनों का खास रिश्ता साफ दिखाई देता है।
पोस्ट में लिखा गया, 'उस इंसान को जन्मदिन की बधाई, जो लगातार नए बेंचमार्क सेट करता है और फिर खुद ही उन्हें पार कर जाता है। आपसे प्यार है जक्कन्ना।'
बता दें, राजामौली और जूनियर एनटीआर कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Happy Birthday to the man who keeps raising the bar and then jumps over it himself. Love you Jakkanna @ssrajamouli pic.twitter.com/NUva1pa7Qs
— Jr NTR (@tarak9999) October 10, 2026