NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रिलीज से पहले कोर्ट में चलेगी 'जुग जुग जियो', कहानी चोरी का लगा आरोप
    मनोरंजन

    रिलीज से पहले कोर्ट में चलेगी 'जुग जुग जियो', कहानी चोरी का लगा आरोप

    रिलीज से पहले कोर्ट में चलेगी 'जुग जुग जियो', कहानी चोरी का लगा आरोप
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 20, 2022, 07:11 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रिलीज से पहले कोर्ट में चलेगी 'जुग जुग जियो', कहानी चोरी का लगा आरोप
    कानूनी विवाद में फंसी 'जुग जुग जियो' (फोटो: धर्मा प्रोडक्शन)

    फिल्म 'जुग जुग जियो' 24 जून को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की स्टारकास्ट इन दिनों फिल्म का खूब प्रमोशन कर रही है। हालांकि, रिलीज के ऐन पहले फिल्म कानूनी विवाद में फंसती दिखाई दे रही है। कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में रांची की एक अदालत ने रिलीज से पहले कोर्ट में फिल्म की स्क्रीनिंग का आदेश दिया है। विशाल सिंह नाम के एक लेखक ने दावा किया था कि यह स्क्रिप्ट उनकी है।

    क्या है आरोप?

    फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद विशाल ने ट्विटर पर दावा किया था कि यह स्क्रिप्ट उनकी है जिसे उन्होंने 'बनी रानी' नाम से रजिस्टर कराया था। विशाल के अनुसार उन्होंने यह स्क्रिप्ट धर्मा प्रोडक्शन को भेजी थी और उनका जवाब भी आया था। फिल्म का ट्रेलर देखकर उन्हें पता चला कि बिना उनकी जानकारी के कहानी पर फिल्म बन गई। विशाल ने रांची की एक अदालत में धर्मा प्रोडक्शन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

    पाकिस्तानी गायक ने भी लगाया था गाना चोरी करने का आरोप

    इससे पहले एक पाकिस्तानी गायक ने धर्मा प्रोडक्शन पर फिल्म का गाने 'नच पंजाबन' चोरी करने का आरोप लगाया था। गायक और लेखक अबरार ने कहा था कि उनकी सहमति लिए बिना फिल्म में उनका गाना इस्तेमाल किया गया है। 'नच पंजाबन' 2002 में रिलीज हुआ था और यह अबरार के सबसे हिट गानों में से एक है। ट्विटर पर अबरार ने यह भी कहा था कि वह गाना चोरी होने को लेकर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हैं।

    फिल्म के बारे में

    'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर, नीतू कपूर के साथ वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वरुण सूद भी कैमियो कर रहे हैं। मशहूर यूट्यूबर प्राजकता कोहली भी फिल्म में हैं। यह उनकी पहली फिल्म होगी। मनीष पॉल भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म से नीतू लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। आखिरी बार उन्हें 2013 में फिल्म 'बेशरम' में देखा गया था।

    आयुष्मान की 'बाला' पर भी लगे थे ऐसे ही आरोप

    2017 में आई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' पर भी एक नए लेखक ने उनकी कहानी चोरी करने का ऐसा ही आरोप लगाया था। उभरते निर्देशक-लेखक कमल कांत चंद्र ने आरोप लगाया था कि यह उन्होंने अपनी कहानी लिखी थी। कहानी आयुष्मान को सुनाई भी थी, लेकिन उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि वह गंजे व्यक्ति का किरदार करने के इच्छुक नहीं हैं। इसके बाद चंद्र तब हैरान रह गए जब उन्होंने 'बाला' के बारे में सुना।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कोई भी कहानी आधिकारिक रूप से अपनी कहने के लिए लेखक अपनी कहानी को 'स्क्रीनराइटर्स असोसिएशन' में रजिस्टर कराते हैं। इसके बाद यदि उस कहानी पर कोई और फिल्म बना ले तो वह उस पर कॉपीराइट का दावा कर सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    धर्मा प्रोडक्शंस
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    महिला टी-20 विश्व कप 2023: इंग्लैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
    स्टीव स्मिथ टेस्ट में 9,000 रन पूरे करने के हैं करीब, बना सकते हैं प्रमुख रिकॉर्ड्स  स्टीव स्मिथ
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? विराट कोहली
    हरी मूंग दाल को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ खान-पान

    करण जौहर

    विक्की कौशल की आगामी फिल्म इस दिन होगी रिलीज, जल्द होगा शीर्षक का ऐलान अमेजन प्राइम वीडियो
    बिग बॉस 16: फिनाले से ठीक पहले बेघर हुए शिव ठाकरे, करण जौहर ने किया खुलासा बिग बॉस 16
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज आगे खिसकी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    इब्राहिम खान की अभिनय में एंट्री, फरवरी से शुरू करेंगे अपनी पहली फिल्म की शूटिंग इब्राहिम अली खान

    बॉलीवुड समाचार

    सिद्धार्थ मल्होत्रा कितने पढ़े लिखे हैं? उनके परिवार के बारे में भी जानिए सिद्धार्थ मल्होत्रा
    परेश रावल को बड़ी राहत, बंगालियों पर टिप्पणी मामले में दर्ज FIR रद्द करने के आदेश परेश रावल
    अक्षय के पैरों के नीचे दिखा भारत का नक्शा तो लोगों ने किया ट्रोल, जानिए मामला अक्षय कुमार
    कियारा आडवाणी इतनी संपत्ति की हैं मालकिन, जानिए लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन कियारा आडवाणी

    धर्मा प्रोडक्शंस

    करण जौहर को पिता यश के निधन के बाद मिली थीं उनकी छोड़ी हुई चिट्ठियां करण जौहर
    करण जौहर ने कहा- बॉलीवुड में नहीं है रीढ़; दक्षिण भारतीय फिल्मों से की तुलना करण जौहर
    ग्लोबल हुई अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र', डिज्नी करेगी सीक्वल का निर्माण डिज्नी
    क्या ठंडे बस्ते में चली गई टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'स्क्रू ढीला'? बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    श्रीदेवी की 5वीं पुण्यतिथि पर उनकी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' चीन में होगी रिलीज  श्रीदेवी
    अजय देवगन ने शुरू की 'औरों में कहां दम था' की शूटिंग, साथ नजर आएंगी तब्बू  अजय देवगन
    सारा और कार्तिक फिर आशिकी करने को तैयार, 'आशिकी 3' में दिख सकते हैं साथ आशिकी 3
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' का हिस्सा बनीं करिश्मा कपूर करिश्मा कपूर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023