Loading...
जूनियर एनटीआर का पालतू जानवर की मौत पर छलका दर्द, नम आंखों से दी विदाई
जूनियर एनटीआर बघीरा के निधन पर भावुक हुए

जूनियर एनटीआर का पालतू जानवर की मौत पर छलका दर्द, नम आंखों से दी विदाई

Aug 19, 2026
01:13 pm

क्या है खबर?

जूनियर एनटीआर अपने कंधे की सर्जरी कराने के बाद से घर पर आराम कर रहे हैं। इस बीच, उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पालतू जानवर बघीरा की मौत का खुलासा किया और उसे भावुक विदाई दी है। बता दें, बघीरा एक बर्नीज माउंटेन डॉग था, जिसकी 4 साल की उम्र में मौत हो गई है। एनटीआर ने अपनी पोस्ट में बताया कि उसके जाने से उन्हें और उनके परिवार को कितना गहरा दुख पहुंचा है।

दुख

एनटीआर ने बघीरा को भावुक श्रद्धांजलि दी

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर बघीरा के साथ बिताई गईं कुछ खूबसूरत यादों को साझा किया और लिखा, 'तुम्हारी अनुपस्थिति एक ऐसी खामोशी छोड़ गई है जो बहुत गहरी लगती है, लेकिन तुम्हारा प्यार भी उतना ही गहरा है। मुझे चुनने के लिए, मेरे साथ चलने के लिए और इन 4 साल को खूबसूरत बनाने के लिए धन्यवाद।'

उन्होंने पोस्ट के आखिर में उसे खुलकर खेलने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि उसे हमेशा याद किया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT