Page Loader
जॉन अब्राहम ने मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला, इतने करोड़ रुपये में हुआ सौदा 
जॉन अब्राहम ने मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला

जॉन अब्राहम ने मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला, इतने करोड़ रुपये में हुआ सौदा 

Jan 01, 2024
11:54 am

क्या है खबर?

जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार में एक आलीशान बंगला खरीदा है। फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, इस घर की कीमत 71 करोड़ रुपये है। यह संपत्ति लिंकिंग रोड में स्थित है, जो ग्राउंड के साथ दो मंजिल के साथ आता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉन ने 27 दिसंबर को यह समझौता किया था। इस संपत्ति का स्वामित्व पहले 81 वर्षीय प्रवीण नाथलाल शाह के पास था, जो वर्तमान में अपने परिवार संग अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में रहते हैं।

रिपोर्ट

मुंबई के बांद्रा में भी खरीदा आलीशान अपार्टमेंट 

जॉन ने अभी तक इस खरीदारी की खबर की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले उन्होंने मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। उनका यह घर दो फ्लैटों को एक साथ मिलाकर दो मंजिलों पर डिजाइन किया गया है। इसमें एक निजी छत भी है, जहां से अरब सागर का नजारा दिखता है। जॉन का नाम उन अभिनेताओं में शुमार है, जो एक शानदार बिजनेसमैन भी हैं। उन्हें रियल एस्टेट में समझ रखने वाला माना जाता है।

फिल्मी सफर 

ये हैं जॉन की आगामी फिल्में 

जॉन के लिए साल 2023 काफी अच्छा रहा। उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 543.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया था तो वहीं दुनियाभर में यह 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने में सफल रही। आने वाले दिनों में शाहरुख 'तेहरान', 'तारिक' और 'वेद' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।