NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जॉन अब्राहम ने इन फिल्मों से जीते दिल, एक के महेंद्र सिंह धोनी भी हुए फैन
    अगली खबर
    जॉन अब्राहम ने इन फिल्मों से जीते दिल, एक के महेंद्र सिंह धोनी भी हुए फैन
    'द डिप्लोमैट' से पहले इन फिल्मों में छाए जॉन अब्राहम

    जॉन अब्राहम ने इन फिल्मों से जीते दिल, एक के महेंद्र सिंह धोनी भी हुए फैन

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 16, 2025
    03:10 pm

    क्या है खबर?

    जॉन अब्राहम फिल्म 'द डिप्लोमैट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म और इसमें उनके किरदार की दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी सराहना की है।

    फिल्म में भारतीय डिप्लोमैट जेपी सिंह के किरदार में जॉन पर्दे पर छा गए हैं। उन्होंने बड़ी ईमानदारी से अपना किरदार पर्दे पर उतारा है।

    हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब जॉन ने दर्शकों का दिल जीता हो।

    आइए उनके बेहतरीन अभिनय से सजी फिल्मों के बारे में जानें।

    #1

    'बाटला हाउस'

    फिल्म 'बाटला हाउस' नई दिल्ली के जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके में आतंकवादियों के साथ साल 2008 में हुई कथित मुठभेड़ के पीछे की सच्चाई को उजागर करती है।

    न सिर्फ इस फिल्म की कहानी, बल्कि जॉन ने DCP संजीव कुमार यादव का किरदार निभाकर भी दर्शकों के जहन में अपनी अमिट छाप छोड़ी थी। मृणाल ठाकुर भी इस फिल्म का हिस्सा थीं।

    अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर जाॅन की यह फिल्म देखी जा सकती है।

    #2

    'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण'

    अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' साल 1998 में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण पर आधारित है। फिल्म में जॉन, डायना पेंटी और बोमन ईरानी को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है।

    फिल्म में जॉन एक भारतीय सेना अधिकारी के किरदार में खूब जंचे। उनके हाव-भाव से लेकर डायलॉग डिलिवरी तक दर्शकों को बेहद पसंद आई।

    जॉन की इस फिल्म का लुत्फ आप ZEE5 पर उठा सकते हैं।

    #3

    'धूम'

    फिल्म 'धूम' के जरिए जॉन युवा पीढ़ी के बीच स्टार बन गए थे। उनके लंबे बालों वाले लुक ने आगे चलकर देश के सबसे बड़े ब्रांड बने महेंद्र सिंह धोनी तक को प्रभावित किया।

    धोनी ने अपने करियर की शुरुआत में जो लंबे बाल रखे थे, वो जॉन की इसी फिल्म की हेयर स्टाइल से प्रभावित रहे। धोनी को बाइकों का शौक भी जॉन की इस फिल्म को देखकर ही लगा था।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    #4 और #5

    'फोर्स' और 'दोस्ताना'

    'फोर्स' में जॉन अब्राहम और जेनेलिया डिसूजा ने अहम किरदार अदा किया है। फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया। इसमें ड्रग्स के धंधे की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में जॉन एक पुलिस अफसर बने हैं। फिल्म में उनकी दमदार अदाकारी को लोगों ने खूब सराहा था। यह फिल्म यूट्यूब पर है।

    उधर साल 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' में जॉन ने एक समलैंगिक का किरदार बहुत अच्छे से निभाया। नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो यह फिल्म मौजूद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जॉन अब्राहम
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' की बादशाहत कायम, 100 करोड़ रुपये से चंद कदम दूर  अजय देवगन
    चंडीगढ़ में वायुसेना के स्टेशन पर ड्रोन हमले का खतरा, सायरन बजाया गया चंडीगढ़
    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत-पाकिस्तान की तनावपूर्ण स्थिति पर गढ़ाई नजर, खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
    इंस्टाग्राम पर कैसे बदलें फॉन्ट स्टाइल? यहां जानिए तरीका इंस्टाग्राम

    जॉन अब्राहम

    अगस्त में होगा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन, रिलीज होने वाली हैं ये जबरदस्त फिल्में स्त्री फिल्म
    जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, सामने आया अभिनेता का धांसू अवतार फिल्म का ट्रेलर
    जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, धुंधले किए कुछ दृश्य तमन्ना भाटिया
    जॉन अब्राहम की 'वेदा' का पहला गाना 'मम्मी जी' जारी, दिखा मौनी रॉय का गजब अवतार  मौनी रॉय

    बॉलीवुड समाचार

    जॉम्बी फिल्म के लिए इन 3 सितारों के बीच छिड़ी जंग, कौन निकलेगा रेस में आगे? ऋतिक रोशन
    फातिमा सना शेख बोलीं- जानती हूं स्टारडम स्थायी नहीं तो फिर इतराना किस बात पर? फातिमा सना शेख
    गन्स एन' रोजेस भारत में धूम मचाने को तैयार, जानिए कब और कहां होगा कार्यक्रम मुंबई
    क्या कार्तिक आर्यन की मां ने कर दी श्रीलीला के साथ अभिनेता के रिश्ते की पुष्टि?  कार्तिक आर्यन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025